विधि संवाददाता
नरेंद्र सिंह
राजधानी/ लखनऊ
*सपा अधिवक्ता सभा में दिनेश कुमार यादव एवं प्रेम चंदा वर्मा को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी*
___________________________
👉*राष्ट्रीय सचिव बनने पर दोनों नेताओं का राजधानी में हुआ जोरदार स्वागत*
*लखनऊ।* समाजवादी पार्टी की समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. पाल द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दिनेश कुमार यादव एवं प्रेम चंदा वर्मा को राष्ट्रीय सचिव नामित किए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ता समुदाय में हर्ष का माहौल है।
दोनों नेताओं के राष्ट्रीय सचिव नामित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की गई कि वे अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाजवादी विचारधारा को और अधिक मजबूत करेंगे तथा अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
उनके नेतृत्व, अनुभव एवं सक्रिय सहभागिता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मिशन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार यादव पिछले कई वर्ष पहले भी समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड में लखनऊ जिला स्तर पर संगठन का कार्य कर चुके है। कई आंदोलनों में उनकी अहम भूमिका रही है। पूर्व में भी विधानसभा वार सैकड़ों लोगों को पार्टी सदस्यता दिलाने का संघर्षशील कार्य कर चुके हैं।
इस अवसर पर दोनों नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिवों के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल दायित्व निर्वहन की कामना की गई।




