वरिष्ठ संवाददाता
अशोक सिंह नेगी
राजधानी/ लखनऊ
*जनता दल सेकुलर के यू.पी में 18 मण्डलो में प्रभारी नियुक्त*
___________________________
*लखनऊ।* जनता दल (सेक्युलर) के प्रदेश प्रवक्ता जॉय बनर्जी ने आज एक प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल (सेक्युलर) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और मजबूत करने के लिए सघन अभियान छेड़ दिया है।
प्रदेश प्रवक्ता जॉय बनर्जी ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बैठकों और कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से संगठन विस्तार का कार्यक्रम चल रहा है। अभी तक जनपद चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, बलरामपुर, बस्ती, गोण्डा, शाहजहांपुर, कानपुर, बुलंदशहर, सहारनपुर , आगरा, हापुड़ सहित कई जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित कर उन्होंने 2027 के चुनाव में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया है।
जॉय बनर्जी ने आगे जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की सहमति से और केंद्रीय मंत्री एच डी कुमार स्वामी जी के मार्गदर्शन मेँ, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए प्रदेश के सभी मण्डल प्रभारियों की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह के द्वारा जारी कर दी गई है।
मण्डल प्रभारियों की सूची इस प्रकार है –
लखनऊ मण्डल- प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पाठक और प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सिंह रावत
अयोध्या, बस्ती एवं गोरखपुर मण्डल – प्रदेश प्रवक्ता जॉय बनर्जी, प्रदेश महासचिव पटेल अशोक विश्वास एवं प्रदेश सचिव चन्द्रिका प्रसाद यादव
प्रयागराज मण्डल – प्रदेश महासचिव राजेश सिंह
वाराणसी एवं मिर्जापुर मण्डल- प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी कन्हैया महाराज
झाँसी मण्डल – प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र रस्तोगी
चित्रकूट मण्डल – प्रदेश महासचिव जयप्रकाश
आगरा मण्डल- प्रदेश महासचिव शिव कुमार एवं राजीव तोमर
मेरठ मण्डल- चौधरी इलम सिंह और नीलेश भाटी
सहारनपुर मण्डल – प्रदेश महासचिव भुवनेश्वर दीक्षित
बरेली व मुरादाबाद मण्डल – प्रदेश सचिव संजय सिंह और हिमांशु गोस्वामी
कानपुर और आजमगढ़ मण्डल- प्रदेश उपाध्यक्ष डियर खान व अवधेश यादव एवं प्रदेश सचिव घनश्याम सिंह
देवी पाटन मण्डल – प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज सिंह और दीपक पांडेय
अलीगढ़ मण्डल- प्रदेश सचिव राजीव सक्सेना और अवनीश त्यागी
प्रदेश प्रवक्ता जॉय बनर्जी ने आगे जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा है कि जनता दल (सेक्युलर ) उत्तर प्रदेश मेँ 2027 के विधानसभा चुनाव मेँ महिला, किसान, मजदूर, नौजवान, अल्पसंख्यक और पिछड़ो की आवाज बनकर निर्णयाक भूमिका निभाएगा. उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वें अपने अपने प्रभार क्षेत्र मेँ तत्काल प्रवास कर संगठन को मजबूत करेंगे.




