मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन

यूपी/ हेड

राजीव आनंद

राजधानी/ लखनऊ

*मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन*
_________________________

👉*53 दिनों से ईको गार्डन में धरनारत अभ्यर्थियों की मांग*

👉*राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कर संशोधित परिणाम जारी किया जाए और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिले*

*लखनऊ।* 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2018 में आरक्षण विसंगति के मुद्दे पर न्याय की मांग को लेकर संघर्षरत अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने एक बार पुनः उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थी पिछले 53 दिनों से लखनऊ के ईको गार्डन में अनवरत धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांग है कि भर्ती प्रक्रिया में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को आरक्षित श्रेणी का लाभ देते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा जारी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने बताया कि 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगति के कारण प्रभावित अभ्यर्थी पिछले कई वर्षों से न्याय की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश के अनुसार ओबीसी अभ्यर्थियों को आरक्षित श्रेणी में मानते हुए 150 में से 60 अंक अर्थात 40 प्रतिशत के आधार पर परिणाम संशोधित किया जाए तथा नियमानुसार पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाए।
इसके साथ साथ दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदि को भी लाभ मिले।

तूफान सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ‘दस्तक दो अभियान’ के तहत कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास पर अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। उस दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर प्रकरण के समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया था।

तूफ़ान सिंह के अनुसार, एक अक्टूबर को मंत्री ने मुख्यमंत्री से इस मामले पर वार्ता की थी। इस पर मुख्यमंत्री की ओर से बेसिक शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा से चर्चा कर जल्द समाधान की दिशा में कदम उठाने की बात कही गई थी।

आंदोलन के सहयोगी अभ्यर्थी आशुतोष वर्मा ने बताया कि उक्त वार्ता के लगभग 22 दिन बीत जाने के बाद भी ठोस निर्णय सामने नहीं आने के कारण प्रतिनिधिमंडल ने पुनः कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की। इस दौरान मंत्री ने अभ्यर्थियों का ज्ञापन स्वीकार किया तथा मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा और उन्होंने आश्वस्त किया कि वह इस प्रकरण पर दोबारा वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

धरना प्रभारी नवीन चौधरी के अनुसार, मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आश्वासन दिया कि आरक्षण के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा और यदि भर्ती प्रक्रिया में कोई विसंगति हुई है, तो उसे सुधारते हुए प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

68500 शिक्षक भर्ती प्रतिनिधि मंडल ने सरकार से मांग की कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश पर शीघ्र निर्णय लेते हुए उसका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, संशोधित परिणाम जारी किया जाए और सभी पात्र अभ्यर्थियों को न्याय प्रदान किया जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस मामले का जल्द निस्तारण करना चाहिए।

तूफान सिंह ने कहा कि अभ्यर्थी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचा रहे हैं। जब तक आरक्षण विसंगति का समाधान नहीं होता और पात्र अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में तूफान सिंह, नवीन चौधरी, आशुतोष वर्मा,मोहित कुमार सहित अन्य अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

×
Date : 25 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *