धनतेरस और दीपावली को लेकर अलर्ट प्रशासन भीषण जाम खुलवाने सड़क पर उतरे पुलिसकर्मी वाराणसी में आगामी धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

धनतेरस और दीपावली को लेकर अलर्ट प्रशासन, भीषण जाम खुलवाने सड़क पर उतरे पुलिसकर्मी।

वाराणसी में आगामी धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

इसी क्रम में थाना चौक क्षेत्र के पियरी चौकी प्रभारी विकास कुमार मिश्रा, कांस्टेबल मनोज कुमार एवं यातायात विभाग की टीम कई घंटों से लग रहे भीषण जाम को खुलवाने के लिए सड़क पर उतरकर मोर्चा संभालती नजर आई।

आपको बता दें कि यह मार्ग वीवीआईपी मार्ग के साथ-साथ बाबा काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्गों में से एक माना जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग पर लगे भीषण जाम के चलते आम जनता और श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने यातायात व्यवस्था को संभालते हुए जाम खुलवाया और आम जनता को राहत दिलाने का प्रयास किया।

वहीं आगामी धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय है, ताकि खरीदारी करने निकले लोगों, स्थानीय नागरिकों और काशी आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को जाम की समस्या से परेशान न होना पड़े।

त्योहारों के मद्देनजर वाराणसी पुलिस और यातायात विभाग की मुस्तैदी लगातार जारी है।

×
Date : 04 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
धनतेरस और दीपावली को लेकर अलर्ट प्रशासन भीषण जाम खुलवाने सड़क पर उतरे पुलिसकर्मी वाराणसी में आगामी धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है
News Image

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

धनतेरस और दीपावली को लेकर अलर्ट प्रशासन, भीषण जाम खुलवाने सड़क पर उतरे पुलिसकर्मी।

वाराणसी में आगामी धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

इसी क्रम में थाना चौक क्षेत्र के पियरी चौकी प्रभारी विकास कुमार मिश्रा, कांस्टेबल मनोज कुमार एवं यातायात विभाग की टीम कई घंटों से लग रहे भीषण जाम को खुलवाने के लिए सड़क पर उतरकर मोर्चा संभालती नजर आई।

आपको बता दें कि यह मार्ग वीवीआईपी मार्ग के साथ-साथ बाबा काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्गों में से एक माना जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग पर लगे भीषण जाम के चलते आम जनता और श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने यातायात व्यवस्था को संभालते हुए जाम खुलवाया और आम जनता को राहत दिलाने का प्रयास किया।

वहीं आगामी धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय है, ताकि खरीदारी करने निकले लोगों, स्थानीय नागरिकों और काशी आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को जाम की समस्या से परेशान न होना पड़े।

त्योहारों के मद्देनजर वाराणसी पुलिस और यातायात विभाग की मुस्तैदी लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *