उत्तर प्रदेश/लखनऊ
यूपी/हेड
राजीव आनन्द
इंदिरा नगर में चोरों के हौसले बुलंद, बीती रात वैगनआर की बैटरी उड़ाई; वारदात सीसीटीवी में कैद।

राजधानी के इंदिरा नगर क्षेत्र में बीती रात चोरों ने घर के सामने खड़ी वैगनआर कार की बैटरी चोरी कर ली, मामला इंदिरा नगर थाने की अरविंदो चौकी क्षेत्र के सेक्टर-12स्थित चंद्रमा सुप्रीम कॉम्प्लेक्स का है। कार विनीत रंजन श्रीवास्तव की है, जो आवास संख्या डी-1004 में रहते हैं। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विनीत रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के बाद सुबह पॉलिटेक्निक चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने बताया कि जिस स्थान पर कार खड़ी थी, वह अरविंदो चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है।





