लखनऊ थाना गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 8 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

राजधानी/ लखनऊ

*लखनऊ थाना गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 8 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*

*डीसीपी पूर्वी के दिशा-निर्देशन में एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय की देखरेख में थाना गाजीपुर पुलिस की कार्रवाई*

राजधानी लखनऊ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना गाजीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। डीसीपी पूर्वी के दिशा-निर्देशन में एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय की देखरेख और थाना गाजीपुर प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

*चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी*

पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक आनंद कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कल्याण अपार्टमेंट तिराहे के पास दो संदिग्ध युवक पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों मुड़कर तेज कदमों से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रात करीब 11:20 बजे दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद पीले-लाल रंग के बोरे से चार पैकेट बरामद हुए। जांच करने पर उनमें कुल 8 किलोग्राम गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा बेचने के लिए ले जाने की बात बताई।

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*

1. करन सोनकर (28 वर्ष) — निवासी उदयगंज बर्फखाना, थाना हुसैनगंज, लखनऊ।

2. विशाल कुशवाहा (19 वर्ष) — वर्तमान निवासी बीबीडी क्षेत्र, लखनऊ; मूल निवासी सोनभद्र।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना गाजीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 0374/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी करन सोनकर का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास दर्ज है, जबकि दोनों आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।

*गिरफ़्तार करने में रही इनकी* *भूमिका* 👇👇
रिंग रोड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद कुमार, उपनिरीक्षक धनपाल, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक नीरज यादव ,
हेड कांस्टेबल बालकुश, अशोक कुमार यादव,
कांस्टेबल पिंटू सरोज ने गिरफ्तार करने में निभाई अहम भूमिका

×
Date : 16 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
लखनऊ थाना गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 8 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *