वरिष्ठ क्राइम संवाददाता
दिलीप सिंह रावत
उत्तर प्रदेश/ वाराणसी
*कार्यालय पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन,*
*पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।*
**दिनांक- 16.10.2026**
*विषयः– थाना कैंट क्षेत्रांतर्गत रिहायशी मकान में अवैध रूप से भंडारित लगभग 30 कुंतल पटाखे बरामद किए जाने के संबंध में।*
श्रीमान पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी महोदय के आदेशानुसार पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन तथा अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के निर्देशन मे अवैध विस्फोटक सामग्री के भंडारण एवं जनसुरक्षा को खतरे में डालने वाली गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.10.2026 को समय करीब 22:00 बजे प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कैंट पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा कुंज विहार कॉलोनी में छापेमारी की गई।
**गिरफ्तारी/सराहनीय कार्य का विवरण–**
छापेमारी के दौरान रिहायशी मकान में अवैध रूप से भंडारित बारूद से निर्मित लगभग *30 कुंतल पटाखे* बरामद किए गए। मौके पर मौजूद राहुल गुप्ता पुत्र श्यामसुंदर गुप्ता, निवासी बी-1001, वरुणा गार्डन, थाना कैंट, वाराणसी से पटाखों के भंडारण के संबंध में वैध लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस टीम द्वारा बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्त का विवरण–*
राहुल गुप्ता पुत्र श्यामसुंदर गुप्ता, निवासी बी-1001, वरुणा गार्डन, थाना कैंट, वाराणसी।
**बरामदगी का विवरण–**
– लगभग 30 कुंतल अवैध रूप से भंडारित पटाखे।
*कार्यवाही का स्थान एवं दिनांक–*
कुंज विहार कॉलोनी, थाना कैंट क्षेत्र, कमिश्नरेट वाराणसी। दिनांक 16.10.2026, समय करीब 22:00 बजे मुखबिर के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी।
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस आमजन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा अवैध विस्फोटक सामग्री के भंडारण और जनसुरक्षा को खतरे में डालने वाली गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
*सोशल मीडिया सेल*
*पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन*
*पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी*




