वरिष्ठ संवाददाता
अमित सिंह बिष्ट
उत्तर प्रदेश/ वाराणसी
IIT BHU में कर्मचारियों का हल्लाबोल! 8 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू!
वाराणसी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) IIT BHU में गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर निदेशक कार्यालय के बाहर!
अनिश्चितकालीन
धरना शुरू कर दिया है।
कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 8 से 14 वर्षों से उनकी कई मांगें लंबित हैं। प्रशासन को दिए गए 10 दिनों के अल्टीमेटम की समयसीमा समाप्त होने के बावजूद कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया।
गैर-शैक्षणिक कर्मचारी अंतरिम फोरम के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने वित्तीय उन्नयन और पदोन्नति संबंधी नियमों में बदलाव सहित आठ प्रमुख मांगें उठाई हैं।




