मोहम्मद साकिब लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल; तलाश में आमजन से मदद की अपील

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

राजधानी/ लखनऊ

मोहम्मद साकिब लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल; तलाश में आमजन से मदद की अपील!

लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड निवासी मोहम्मद साकिब (उम्र लगभग 38 वर्ष) के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजन उनकी तलाश में लगातार जुटे हुए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आम नागरिकों से साकिब को खोजने में मदद की अपील की है।

परिजनों के मुताबिक, मोहम्मद साकिब 16 अक्टूबर को किसी बिल्डर से पैसे लेने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि उनकी आखिरी लोकेशन चढ़ी पुलिया के पास मिली थी। 17 अक्टूबर से उनके लापता होने के बाद परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है।

परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिवार को उम्मीद है कि पुलिस गंभीरता से तलाश करते हुए मोहम्मद साकिब को जल्द सकुशल बरामद करेगी।

आमजन से भावुक अपील, सूचना मिलते ही करें संपर्क

परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मोहम्मद साकिब कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो नीचे दिए गए नंबरों पर तत्काल संपर्क करें। सूचना नजदीकी पुलिस थाने को भी दी जा सकती है।

संपर्क नंबर:

– 9643 80 3390
– 9889 71 9990

परिवार की अपील है कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि मोहम्मद साकिब की तलाश में मदद मिल सके और वह जल्द अपने परिजनों के पास सुरक्षित लौट सकें। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार को उसकी खुशियां वापस दिलाने में मददगार साबित हो सकती है।

×
Date : 21 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
मोहम्मद साकिब लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल; तलाश में आमजन से मदद की अपील
News Image

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

राजधानी/ लखनऊ

मोहम्मद साकिब लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल; तलाश में आमजन से मदद की अपील!

लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड निवासी मोहम्मद साकिब (उम्र लगभग 38 वर्ष) के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजन उनकी तलाश में लगातार जुटे हुए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आम नागरिकों से साकिब को खोजने में मदद की अपील की है।

परिजनों के मुताबिक, मोहम्मद साकिब 16 अक्टूबर को किसी बिल्डर से पैसे लेने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि उनकी आखिरी लोकेशन चढ़ी पुलिया के पास मिली थी। 17 अक्टूबर से उनके लापता होने के बाद परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है।

परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिवार को उम्मीद है कि पुलिस गंभीरता से तलाश करते हुए मोहम्मद साकिब को जल्द सकुशल बरामद करेगी।

आमजन से भावुक अपील, सूचना मिलते ही करें संपर्क

परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मोहम्मद साकिब कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो नीचे दिए गए नंबरों पर तत्काल संपर्क करें। सूचना नजदीकी पुलिस थाने को भी दी जा सकती है।

संपर्क नंबर:

- 9643 80 3390
- 9889 71 9990

परिवार की अपील है कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि मोहम्मद साकिब की तलाश में मदद मिल सके और वह जल्द अपने परिजनों के पास सुरक्षित लौट सकें। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार को उसकी खुशियां वापस दिलाने में मददगार साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *