सआदतगंज तिहरे हत्याकांड का वीडियो वायरल,शासन में हड़कंप,घटनास्थल पर पहुंचे डीजीपी और एसीएस होम,जांच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।

उत्तर प्रदेश/लखनऊ 

यूपी/हेड 

राजीव आनन्द 

लखनऊ 30 अक्टूबर। राजधानी के सआदतगंज ट्रिपल मर्डर मामले का वीडियो वायरल होने के बाद शासन स्तर पर हलचल तेज हो गई है, मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के आला अधिकारी शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचे।

बताया जा रहा है, घटना समय के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह ने सआदतगंज में घटनास्थल का निरीक्षण किया, दोनों अधिकारियों ने तीन लोगों की हत्या के मामले में अब तक की पुलिस कार्रवाई, जांच की प्रगति और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, अधिकारियों ने फोरेंसिक साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और वायरल वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर भी समीक्षा की।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर जल्द खुलासे का दबाव बढ़ गया है, आला अधिकारियों के दौरे के बाद माना जा रहा है कि मामले में जांच तेज होगी और लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

×
Date : 30 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
सआदतगंज तिहरे हत्याकांड का वीडियो वायरल,शासन में हड़कंप,घटनास्थल पर पहुंचे डीजीपी और एसीएस होम,जांच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *