लखनऊ: राजधानी में ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या और जाम की समस्या पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है

विधि संवाददाता

नरेंद्र सिंह

राजधानी/ लखनऊ

लखनऊ: राजधानी में ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या और जाम की समस्या पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

हाईकोर्ट ने ई-रिक्शों की संख्या नियंत्रित करने और प्रतिबंधित मार्गों पर इनके संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ में करीब 1.33 लाख ई-रिक्शों के चलते यातायात प्रभावित होने की समस्या सामने आई है।

हाईकोर्ट ने कहा कि निर्धारित संख्या से अधिक ई-रिक्शों का पंजीकरण रोका जाए और नए ई-रिक्शों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर इस संबंध में निर्णय लेने को कहा गया है।

साथ ही लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य शहरों में भी ई-रिक्शों की संख्या की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।

#Lucknow #AllahabadHighCourt #LucknowTraffic #ERickshawBan

×
Date : 04 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
लखनऊ: राजधानी में ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या और जाम की समस्या पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है
News Image

विधि संवाददाता

नरेंद्र सिंह

राजधानी/ लखनऊ

लखनऊ: राजधानी में ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या और जाम की समस्या पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

हाईकोर्ट ने ई-रिक्शों की संख्या नियंत्रित करने और प्रतिबंधित मार्गों पर इनके संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ में करीब 1.33 लाख ई-रिक्शों के चलते यातायात प्रभावित होने की समस्या सामने आई है।

हाईकोर्ट ने कहा कि निर्धारित संख्या से अधिक ई-रिक्शों का पंजीकरण रोका जाए और नए ई-रिक्शों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर इस संबंध में निर्णय लेने को कहा गया है।

साथ ही लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य शहरों में भी ई-रिक्शों की संख्या की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।

#Lucknow #AllahabadHighCourt #LucknowTraffic #ERickshawBan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *