वरिष्ठ क्राइम संवाददाता
दिलीप सिंह रावत
उत्तर प्रदेश/ ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा में पड़ोसी को जेल भिजवाने के लिए हरेंद्र नागर ने अपने साथियों से ख़ुद अपने ऊपर गोली चलवा ली।
सबूत के लिए सब सीसीटीवी में रिकॉर्ड करवा लिया। पड़ोसी विकास सैन से करीब एक साल से विवाद था।
हरेंद्र नागर ने बेटे अभिषेक नागर, साले अतुल भाटी और भतीजे प्रतीक उर्फ कलुआ के साथ मिलकर यह पूरी साजिश रची थी।
इसके बाद विकास सैन के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था।



