लखनऊ:
यूपी/हेड
राजीव आनन्द
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने सभी 39 प्रस्तावों को दी मंजूरी।
लोकभवन में हुई योगी कैबिनेट की बैठक, सभी 39 प्रस्ताव पास।
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर करने को मंजूरी।
योगी कैबिनेट ने भदोही का नाम संत रविदासनगर भदोही करने के प्रस्ताव पर लगाई मुहर।
उत्तर प्रदेश स्टार्टअप क्रय योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी।
यूपी में Uttar Pradesh Artificial Intelligence Mission (UP-AIM) की स्थापना को मंजूरी।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान क्रय नीति निर्धारित करने के प्रस्ताव को हरी झंडी।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को एक अतिरिक्त साड़ी देने के प्रस्ताव को मंजूरी।
यूपी के औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के लिए मॉडल भवन विनियम-2026 लागू होंगे।
योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना-2026 लागू करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी।
मैनपुरी में राज्य मार्ग संख्या-84 को चार लेन में चौड़ा करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
कैबिनेट बैठक के बाद पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता एक साथ मीडिया के सामने आए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सेवा यात्रा का अभिनंदन किया।
योगी कैबिनेट ने विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराया।
विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी सरकार: योगी आदित्यनाथ।
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को किया संबोधित।
पत्रकार वार्ता में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक रहे मौजूद।
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद और अनिल कुमार भी पत्रकार वार्ता में रहे मौजूद।



