बासमंडी चौराहे के पास संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सामने खूनी संघर्ष अवैध अड्डों और जुए-नशे के खेल ने लिया विकराल रूप, पुलिस कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल।

उत्तर प्रदेश/लखनऊ 

यूपी/हेड 

राजीव आनंद

थाना हुसैनगंज छितवापुर घुइयां चौकी अंतर्गत मामला।

बीच में एक व्यक्ति लड़ाई शांत करवाने आया उसे भी मारा और स्कूटी से गिरा दिया।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत छितवापुर घुइयां चौकी क्षेत्र में बासमंडी चौराहे से लालकुआं जाने वाले मार्ग पर स्थित सोनी बैंड और संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सामने अवैध ट्रांसपोर्टरों की कब्जाई गई गाड़ियों और पार्किंग के नाम पर चल रहे अवैध अड्डों ने आज एक बड़े खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

सूत्रों के अनुसार लंबे समय से इन गाड़ियों की आड़ में गांजा, शराब की बिक्री और जुए (ताश) खेलने जैसी अवैध गतिविधियां बेधड़क संचालित हो रही थीं, जिसकी अनदेखी स्थानीय पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

आज इसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। स्थिति तब और बेकाबू हो गई जब भेड़ी मंडी से भारी संख्या में आए लड़कों ने एक पक्ष पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया और जमकर पीटा। इस भीषण मारपीट से इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया।

आरोप है कि चौकी पुलिस की सुस्ती और मिलीभगत के चलते यह इलाका अपराधियों और नशेड़ियों का सेफ जोन बन गया है। यदि समय रहते पुलिस ने इन अवैध ट्रांसपोर्ट वाहनों और असामाजिक तत्वों पर नकेल नहीं कसी, तो आने वाले दिनों में कोई बड़ी अनहोनी या हत्या जैसी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

सवाल यह है, कि आखिर हुसैनगंज पुलिस और छितवापुर घुइयां चौकी इंचार्ज इन अवैध गतिविधियों पर आंखें मूंदकर क्यों बैठे हैं? डीसीपी मध्य को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।

×
Date : 25 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
बासमंडी चौराहे के पास संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सामने खूनी संघर्ष अवैध अड्डों और जुए-नशे के खेल ने लिया विकराल रूप, पुलिस कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल।
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *