विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
उत्तर प्रदेश/ जौनपुर
*खेतों में पहुंचे जौनपुर DM सैमुअल पाल एन., खुद कराया क्रॉप कटिंग का निरीक्षण; पारदर्शिता के साथ उपज का सटीक आकलन करने के निर्देश*
*जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने विकासखंड करंजाकला के ग्राम कोहड़ा पहुंचकर क्रॉप कटिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत में चल रही फसल कटाई की प्रक्रिया का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से क्रॉप कटिंग के निर्धारित मानकों एवं प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फसल की वास्तविक उत्पादकता का आकलन पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग के आंकड़े कृषि उत्पादन की वास्तविक स्थिति जानने और फसलों की औसत उपज निर्धारित करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रॉप कटिंग का कार्य समयबद्ध, निष्पक्ष और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराया जाए, ताकि फसल उत्पादन के वास्तविक एवं सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।
इस अवसर पर तहसीलदार, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, डिप्टी पीडी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




