श्रीराम के हांथों लंका नरेश रावण,देशघाती कॉकरोच का अंत,श्रीराम-भारत माता की जय से गूंजे जयकारे वाराणसी

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

*श्रीराम के हांथों लंका नरेश रावण,देशघाती कॉकरोच का अंत,श्रीराम-भारत माता की जय से गूंजे जयकारे* वाराणसी। सनातन धर्म के महापर्व विजयादशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को श्री बड़े महावीर मंदिर चौराहे पर रामलीला समिति,कचहरी क्षेत्र,अर्दली बाजार वाराणसी के तरफ से भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे के पहले रामलीला का मंचन देखने भारी भीड़ उमड़ी,श्रीराम-रावण के भीषण युद्ध के बाद विभीषण जी के बताने पर श्रीराम ने 30 वां बाण रावण के नाभी में मारा जिसके बाद भीषण गर्जना करता हुआ रावण लड़खड़ाते हुए अपने अंत की तरफ जाने लगा। समिति के तरफ से मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी राजदेव सिंह श्रीराम के साथ रावण और देशघाती व धर्म विरोधी कॉकरोच के पास गए और रावण दहन के साथ प्रतीकात्मक कॉकरोच रुपी पुतले का अंत किया गया। राष्ट्रहित के समर्थन में समिति ने देश विरोधी गतिविधि में लिप्त कॉकरोच का 15 फिट वाला पोस्टर मेला इलाके में लगाया गया था साथ ही कॉकरोच दहन के कई बैनरों को भी लगाया गया था। मेला क्षेत्र में आये राष्ट्रवादी जनमानस ने समिति के राष्ट्रहित में लिए गए इस निर्णय की सराहना की। अध्यक्ष और महामंत्री ने मंच से कहा की वर्तमान समय में भी देश में धर्म और अधर्म की लड़ाई चल रही है जिसमें देश और धर्म के सम्मान में हमलोग हमेशा तठस्थ प्रहरी के रुप में खड़े रहेंगे चाहे परिणाम कुछ भी हो।आज के रावण दहन कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस की भूमिका अत्यंत निराशाजनक रही जिसकी मंच से खुली भर्त्सना की गई। देशहित के कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर स्थानीय थाना पुलिस ने उचित नहीं किया है,इसकी हम घोर निंदा करते हैं। समिति के तरह से पूरे आयोजन में अध्यक्ष अनिल पांडेय,महामंत्री विपुल कुमार पाठक,मंत्री प्रो प्रकाश चौबे,घनश्याम गुप्ता,श्याम जी पांडेय,ज्युत सोनकर,जोरावर सिंह,नितिन बरनवाल,कृष्ण मोहन सैनी,प्रवीण अग्रवाल उपस्थित रहे।

प्रधान संपादक विशेष रिपोर्ट

×
Date : 21 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
श्रीराम के हांथों लंका नरेश रावण,देशघाती कॉकरोच का अंत,श्रीराम-भारत माता की जय से गूंजे जयकारे वाराणसी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *