उत्तर प्रदेश/लखनऊ
यूपी/हेड
राजीव आनन्द
चुनाव में सिटीजन चार्टर आजाद अधिकार सेना की प्रथम वरीयता।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमे अब तक 45 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। समान विचारधारा वाले दलों और नए राजनीतिक समूहों के साथ चुनावी सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एक सिटीजन चार्टर तैयार कर रही है, जिसके आधार पर विभिन्न प्रमुख राजनीतिक दलों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके प्रमुख मानक नागरिक स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों का संरक्षण, पुलिस की निष्पक्षता और जवाबदेही, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण एवं प्रशासनिक पारदर्शिता, कानून का समान अनुप्रयोग, न्याय और शिकायत निवारण की सुलभता, रोजगार-शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं के प्रति जवाबदेही तथा सरकारी वादों और प्रतिबद्धताओं के क्रियान्वयन का रिकॉर्ड होंगे।अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी इस मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दलों के साथ ही चुनावी गठबंधन या राजनीतिक समर्थन की संभावना पर विचार करेगी।
पार्टी शीघ्र ही मूल्यांकन के विस्तृत मानक और उसके बाद विभिन्न दलों के मूल्यांकन के परिणाम सार्वजनिक करेगी।




