रायबरेली और सीतापुर बने चैंपियन

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ रायबरेली

“रायबरेली और सीतापुर बने चैंपियन”

तीन दिवसीय मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-2027 का आज शानदार समापन हुआ। आज प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेंद्र कुमार, उप निदेशक/प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, खैराबाद उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का जिला विद्यालय निरीक्षक, राजेंद्र सिंह और प्रतियोगिता के संयोजक रवीन्द्र विश्वकर्मा के द्वारा गुच्छ एवं बैज लगाकर उनका स्वपग एवं अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि के सम्मुख सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर एवं सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर प्रतियोगिता संपन्न करवायी गयी। सीनियर बालक वर्ग में रिंकू श्रीवास्तव, सीतापुर प्रथम, तनिष्क, जनपद रायबरेली द्वितीय एवं अमित कुमार, सीतापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालिका वर्ग में सोनी कुमारी एवं सोनम, रायबरेली ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान तथा गौरी, सीतापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में सभी वर्गों को मिलकर ओवरऑल चैंपियनशिप में रायबरेली 262 अंकों के साथ प्रथम, सीतापुर 170 अंकों के साथ द्वितीय एवं हरदोई 157 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में सभी छः वर्गों के व्यक्तिगत विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा सभी विजेता जनपदों के खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन की प्रशंसा की गयी। जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को 30 अक्टूबर से 03 नवंबर, 2026 तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 2026-2027 जिसका आयोजन जनपद प्रयागराज में होना प्रस्तावित है में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया एवं अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रदान की गयी।
प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल के विभिन्न जनपदों से आये हुए जनपदीय क्रीड़ा सचिवों का जनपद सीतापुर के क्रीड़ा सचिव अवधेश नन्दन पाण्डेय के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अंत में प्रतियोगिता के संयोजक रवीन्द्र विश्वकर्मा के द्वारा आये हुए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और प्रबंधकों का आभार व्यक्त किया गया तथा इस मण्डलीय प्रतियोगिता को बहुत ही शानदार ढंग से संपन्न कराये जाने के लिए जिला क्रीड़ा सचिव सहित अभिलेख एवं विभिन्न समितियों में लगाए गए सभी सम्मानित शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया एवं इसके साथ साथ आगामी मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 2027-2028 जिसका आयोजन जनपद हरदोई में होना है के क्रीड़ा सचिव को लखनऊ मण्डल का ध्वज सौंपा गया।

×
Date : 17 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
रायबरेली और सीतापुर बने चैंपियन
News Image

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ रायबरेली

"रायबरेली और सीतापुर बने चैंपियन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *