विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
उत्तर प्रदेश/ बिजनौर
छत फाड़ते हुए क्लासरूम में गिरा मंदिर का शिखर, बिजनौर में रात डेढ़ बजे जोरदार धमाका; चक्रवात अर्नब का खौफनाक असर
बिजनौर जिले में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखाई देने लगा है. गुरुवार से शुरू हुई बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली. कहीं तेज बारिश तो कहीं आसमान से गिरती बिजली लोगों के लिए परेशानी बन गई. इसी बीच राजा का ताजपुर क्षेत्र के गांव सेलाखेड़ी में आधी रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे गांव का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यहां आसमान से गिरी बिजली ने मंदिर के शिखर को क्षतिग्रस्त कर दिया. मंदिर का मलबा पास के स्कूल की छत तोड़ता हुआ सीधे कमरे के अंदर जा गिरा. इससे स्कूल में रखा सामान भी टूट गया!




