त्योहारों के मद्देनजर सड़कों पर उतरे डीसीपी पश्चिमी, चौक क्षेत्र में किया पैदल गश्त

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

*त्योहारों के मद्देनजर सड़कों पर उतरे डीसीपी पश्चिमी, चौक क्षेत्र में किया पैदल गश्त*

लखनऊ। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लखनऊ पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, एसीपी चौक, थाना ठाकुरगंज व थाना चौक के प्रभारी निरीक्षकों सहित भारी पुलिस बल के साथ चौक थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त की।

इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। डीसीपी पश्चिमी ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

डीसीपी पश्चिमी ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

×
Date : 05 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
त्योहारों के मद्देनजर सड़कों पर उतरे डीसीपी पश्चिमी, चौक क्षेत्र में किया पैदल गश्त
News Image

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

*त्योहारों के मद्देनजर सड़कों पर उतरे डीसीपी पश्चिमी, चौक क्षेत्र में किया पैदल गश्त*

लखनऊ। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लखनऊ पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, एसीपी चौक, थाना ठाकुरगंज व थाना चौक के प्रभारी निरीक्षकों सहित भारी पुलिस बल के साथ चौक थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त की।

इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। डीसीपी पश्चिमी ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

डीसीपी पश्चिमी ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *