रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी/ लखनऊ
*LDA कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा, आशियाना पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा*
लखनऊ। थाना आशियाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला 3 सितंबर 2026 का है। आशा सिंह निवासी LDA कॉलोनी ने थाना आशियाना में तहरीर दी थी कि उनके घर का ताला तोड़कर सामान चोरी हो गया है। इस पर थाना आशियाना में मुकदमा संख्या 226/2026 दर्ज कर विवेचना उ0नि0 शिव प्रकाश सिंह को सौंपी गई।
घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 30 सितंबर की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देवीखेड़ा से ईको गार्डन रोड से अभियुक्त अखिल कुमार (19 वर्ष) पुत्र सुनील कुमार निवासी पकरी पुल आशियाना को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया 1 लैपटॉप, चार्जर और 1 जोड़ी सफेद धातु बरामद की है। पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की बात कबूल की है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त शातिर है और पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।




