वरिष्ठ संवाददाता
दिलीप सिंह रावत
राजधानी/ लखनऊ
एमडीआर लागू ही न हो, इसके लिए अभियान चलाएगा, व्यापार मंडल- संदीप बंसल
पारा क्षेत्र का हुआ विस्तार
लखनऊ- आज लखनऊ के पारा क्षेत्र में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में बोलते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने कहा कि यूपीआई पर लगने वाला 0.4% एमडीआर लागू ही न हो, इसके लिए संगठन अभियान चलाएगा
संदीप बंसल ने कहा कि भारत सरकार ने एमडीआर को फिलहाल स्थगित किया है, परन्तु भविष्य में इसको लागू न किया जाए इसके लिए पदाधिकारी और संगठन देश के तमाम केंद्रीय मंत्रियों से लेकर प्रधानमंत्री तक अपनी बात रखेंगे*
*संदीप बंसल ने कहा की
एक नए प्रकार के चार्ज के रूप में लगने वाले एमडीआर एक नए प्रकार का टैक्स बन सकता है, जिसका अंत गतवा बोझ आम जनता पर ही पड़ेगा। इसलिए इसका विकल्प तैयार करके सरकार तक पहुंचाएंगे और अलग से एक चार्ज व्यापारियों पर न लगे। इसका पूरा प्रयास किया जाएगा
आज पारा परिक्षेत्र के वृहद विस्तार में चुन्नू खेड़ा से आशीष मिश्रा, पारा रिंग रोड से अनिरुद्ध कन्नौजिया, शिवांग सोमवंशी, रोली निगम, आशुतोष तिवारी , देवपुर से संदीप शुक्ला विमल सिंह, हंसखेड़ा से पंकज शर्मा, कनौसी रोड से राहुल सोनी तथा युवा प्रभारी राहुल उपाध्याय, संरक्षक सुरेंद्र विक्रम सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई।
संगठन विस्तार के इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, महामंत्री अनुज गौतम, युवा महामंत्री शुभम मौर्या, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार नाग, पारा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, महामंत्री मनीष अवस्थी, अमित राजपूत, धीरपाल यादव, योगेंद्र सिंह, विवेक सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




