विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी/ लखनऊ
*कुर्सी रोड चौड़ीकरण में संशोधन की मांग को लेकर बैठक*
_________________________
👉*मौके पर पहुंचे प्राधिकरण के अधिकारी, सात अक्टूबर को उपाध्यक्ष के साथ होगी वार्ता*
*लखनऊ।* लखनऊ महायोजना 2031 कुर्सी रोड के चैड़ीकरण में विसंगतियों में संशोधन की मांग को लेकर आज यहां आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के मुख्यालय, एमडीएस टाॅवर, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने कुर्सी रोड में बैठक बुलायी गयी है।
इस बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय, भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव, होटल व्यवसाय से जुडी़ व्यवसायी आराधना सहित व्यापारी, विभिन्न स्कूल, प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधि सहित चौड़ीकरण के जद में आने वाले भवन के स्वामी मौजूद व किसान उपस्थित थे।
बैठक के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्राधिकरण के अधिकारी पहुंचे और मौके़े पर ज्ञापन लेकर प्राधिकरण उपाध्यक्ष से मोबाइल पर वार्ता करवायी, जिसके उपरांत प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने सात अक्टूबर को वार्ता के लिए प्रतिनिधि मण्डल को बुलाया है।
इससे पहले बैठक में ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि लखनऊ महायोजना 2031 कुर्सी रोड के चौड़ीकरण को लेकर तैयार की गयी योजना में संशोधन को लेकर पहले भी कई बैठकों और प्राधिकरण के साथ हुये पत्राचार के बारे में जानकारी दी।
वहीं किसान नेता कमलेश यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने हितों की रक्षा के लिए किसानों, व्यापारियों और उद्यमियों को एकजुट होना बहुत जरूरी है। जबकि व्यापारी नेता अंजनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि महायोजना के अन्तर्गत कुर्सी रोड के चौड़ीकरण होने से हजारों लोगो का परिवार प्रभावित हो इससे पहले एकजुट होकर इस योजना में संशोधन करवाया जा सके ताकि अधिक से अधिक नुकसान से बचा जा सके।




