उत्तर प्रदेश/रायबरेली।
यूपी/हेड
राजीव आनंद
“रायबरेली की अनामिका और सोनी कुमारी ने जीता सोना।”
70वीं मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 2026-2027 के दूसरे दिन भी जनपद रायबरेली का दबदबा बरकरार रहा।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन की शुरुआत 3000 मीटर सीनियर बालिका वर्ग के साथ हुई जिसमें सोनाली, हरदोई प्रथम, काजल, रायबरेली द्वितीय और नेहा, रायबरेली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
3000 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में रेनू शुक्ला, हरदोई प्रथम, सेजल, उन्नाव द्वितीय और शिफा, लखीमपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाला फेंक सीनियर बालिका में गरिमा, रायबरेली प्रथम, कीर्ति, सीतापुर द्वितीय और मुस्कान पटेल, हरदोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद सीनियर बालिका वर्ग में प्रतिष्ठा यादव, लखीमपुर प्रथम, सोनम, रायबरेली द्वितीय और राधिका, हरदोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद जूनियर बालिका वर्ग में अंबिका, लखीमपुर, प्रथम, प्रिया यादव, हरदोई द्वितीय और स्वाति गुप्ता, सीतापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद सब जूनियर बालिका वर्ग में आशिकी, सीतापुर प्रथम, ईशिता, यादव, लखीमपुर द्वितीय और पल्लवी, रायबरेली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में सोनी कुमारी, रायबरेली प्रथम, सोनम, रायबरेली द्वितीय और पवनदीप कौर, लखीमपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में अनामिका, रायबरेली प्रथम, दीपांजलि तिवारी, लखीमपुर द्वितीय और भूमिका, सीतापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाला फेंक जूनियर बालक वर्ग में विनय कुमार, लखीमपुर प्रथम, कपिल, हरदोई द्वितीय और अखंड प्रताप सिंह, रायबरेली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला विद्यालय निरीक्षक, राजेंद्र सिंह, संयोजक रविंद्र विश्वकर्मा, जिला क्रीड़ा सचिव, अवधेश नन्दन पाण्डेय आदि लोगों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के संयोजक ने बताया कि कल प्रतियोगिता के अंतिम दिन 1500 मीटर दौड़ सीनियर/जूनियर बालक/बालिका, तारगोला फेंक सीनियर/जूनियर बालक/बालिका, 400 मीटर दौड़ सीनियर/जूनियर/सबजूनियर बालक/बालिका तथा 100 मीटर सीनियर/जूनियर/सबजूनियर बालक/बालिका आदि प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी तथा पुरस्कार वितरण किया जाएगा।





