उत्तर प्रदेश/वाराणसी
यूपी/हेड
राजीव आनन्द
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी में आयोजित की गई “घर सजाओ ईनाम पाओ” प्रतियोगिता, विजेताओं को दिये गये पुरस्कार ।
“घर सजाओ, ईनाम पाओ” प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस परिवारों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें सृजनशीलता व सौंदर्यबोध के लिए प्रेरित करना तथा उनके आवासीय परिसर को स्वच्छ, आकर्षक और प्रेरणादायी वातावरण में रूपांतरित करना है – पुलिस आयुक्त ।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल पत्नी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा विजेताओं को किया गया पुरस्कृत ।
“घर सजाओ ईनाम पाओ” प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार विजेताओं को क्रमश: फ्रिज, टी.वी. व ओवन प्रदान किया गया एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिये गये प्रेशर कुकर ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को प्रेस एवं रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को ₹ 1000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन के प्रमुख मापदंड रहे — आवासों की स्वच्छता, साज-सज्जा, पारिवारिक व्यवहार एवं शारीरिक फिटनेस, जिनके आधार पर विजेताओं का चयन किया गया ।
प्रतियोगिता में पुलिस लाइन की विभिन्न कॉलोनियों में निवासरत पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों द्वारा अपने आवासों को आकर्षक ढंग से सजाकर स्वच्छता, रचनात्मकता एवं पारिवारिक सहभागिता का उत्कृष्ट परिचय दिया गया।
“दीपावली पर्व” के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का भव्य समापन मनमोहक आतिशबाजी के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण उल्लास और प्रकाश से जगमगा उठा ।
“घर सजाओ ईनाम पाओ” प्रतियोगिता के विजेता।
1. प्रथम पुरस्कार- महिला आरक्षी खुशबू सिंह – फ्रिज
2. द्वितीय पुरस्कार- आरक्षी सौरभ राय – टी.वी.
3. तृतीय पुरस्कार- आरक्षी रितेश सिंह – ओवन
*सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता-*
1. प्रथम पुरस्कार- आर्या त्रिपाठी
2. द्वितीय पुरस्कार- पीहू प्रितराज
3. तृतीय पुरस्कार- श्रेया कुमारी एण्ड ग्रुप
*रंगोली प्रतियोगिता के विजेता-*
1. प्रथम पुरस्कार- सौम्या कुमारी
2. द्वितीय पुरस्कार- आस्था यादव
3. तृतीय पुरस्कार- ज्योति सिंह एण्ड ग्रुप
वाराणसी 07 नवम्बर। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी में “दीपावली त्यौहार” के शुभ अवसर पर “घर सजाओ ईनाम पाओ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस लाईन में आवासित पुलिस परिवारों ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता के तहत पुलिस लाईन को आकर्षण का केन्द्र बनाने की व्यवस्था के क्रम में सड़क, बिजली, पानी, सफाई, प्रकाश, ड्रेनेज सिस्टम आदि व्यवस्थायें की गई एवं आवासों को सुसज्जित रखने की जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों एवं उनके स्वजनों की है, इसी क्रम में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा “घर सजाओ ईनाम पाओ” प्रतियोगिता आयोजित करायी गयी, प्रतिस्पर्धा का एक आदर्श मानक इस तरह तैयार किया गया कि जिसका पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार को दूरगामी लाभ मिले जिसमें आवास की साफ-सफाई, हरियाली की व्यवस्था, पुलिसकर्मी व परिजनों के आचरण, परिवार की फिटनेस व घरों में बनाई जाने वाली रंगोली आदि थी!

प्रतियोगिता “घर सजाओ ईनाम पाओ” में विजेताओं को मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल पत्नी श्री मोहित अग्रवाल पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमश: फ्रिज, टीवी, ओवन सहित 07 अन्य प्रतिभागियों को प्रेशर कुकर उपहार स्वरूप दिये गये।




