विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
पश्चिम बंगाल/ कोलकाता
पूर्व सीएम ममता बनर्जी द्वारा ‘दुर्गा आंगन’ सांस्कृतिक परिसर के लिए आरक्षित 17 एकड़ जमीन पर अंबानी परिवार “तिरुपति बालाजी मंदिर” का निर्माण करायेगा !!
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन में एक काली पूजा पंडाल के उद्घाटन के दौरान यह घोषणा की।
तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिसंबर 2025 में इस 17 एकड़ जमीन की आधारशिला ‘दुर्गा आंगन’ सांस्कृतिक परिसर के रूप में रखी गई थी।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अनुसार, इस 17 एकड़ जमीन को अंबानी परिवार खरीदेगा और यहां तिरुपति बालाजी मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
शुभेंदु अधिकारी के इस जमीन के उपयोग के ऐलान को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक चर्चाएं और बयानबाजी तेज हो गई हैं।



