केजीएमयू के कुलपति को बर्खास्त करें :गोपाल राय एक सप्ताह में कार्यवाही नहीं हुई तो KGMU का घेराव करेगी विश्व हिन्दू रक्षा परिषद

वरिष्ठ संवाददाता

प्रतीक मिश्रा

राजधानी/ लखनऊ

*केजीएमयू के कुलपति को बर्खास्त करें :गोपाल राय*
____________________________

👉*एक सप्ताह में कार्यवाही नहीं हुई तो KGMU का घेराव करेगी विश्व हिन्दू रक्षा परिषद*

👉*गाजियाबाद ब्लास्ट के आरोपियों की तत्काल हो गिरफ़्तारी*

*लखनऊ।* शनिवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने प्रदेश में सामने आ रहे लव जिहाद एवं धर्मांतरण के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की । उन्होंने कहा कि प्रदेश के शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों में यदि इस प्रकार की गतिविधियां सामने आ रही हैं, तो सरकार और प्रशासन को इन्हें गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

गोपाल राय ने महामहिम राज्यपाल से किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के कुलपति को पद से बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केजीएमयू सहित प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में सामने आए आरोपों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही, हिंदू डॉक्टरों एवं छात्राओं से जुड़े लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) सहित कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा इस मामले का पर्दाफाश किए जाने पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसटीएफ की टीम को बधाई देते हुए कहा कि जांच एजेंसियों की सक्रियता से ऐसे मामलों की सच्चाई सामने लाने में मदद मिलती है।

गोपाल राय ने कहा कि महिलाओं, छात्राओं एवं चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के दबाव या प्रभाव से मुक्त होकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच में दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाए। श्री राय ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्यवाई नहीं हुई तो विश्व हिन्दू रक्षा परिषद भारी संख्या में KGMU का घेराव करेंगी।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार को हुए ब्लास्ट की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे जिन भी असामाजिक तत्वों का हाथ है, उनकी पहचान कर मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राय ने कहा कि पुलिस चौकी जैसे संवेदनशील स्थान पर इस प्रकार की घटना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रशासन को मामले की गंभीरता से जांच करते हुए घटना के वास्तविक कारणों और इसमें शामिल लोगों का शीघ्र खुलासा करना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

×
Date : 08 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
केजीएमयू के कुलपति को बर्खास्त करें :गोपाल राय एक सप्ताह में कार्यवाही नहीं हुई तो KGMU का घेराव करेगी विश्व हिन्दू रक्षा परिषद
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *