एसजीपीजीआई गैस प्लांट कर्मचारियों को इस साल भी नहीं मिला दीपावली बोनस, भेदभाव का आरोप

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

*एसजीपीजीआई गैस प्लांट कर्मचारियों को इस साल भी नहीं मिला दीपावली बोनस, भेदभाव का आरोप*

*लखनऊ।* संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) की प्रतिष्ठा बनाने में हर कर्मचारी का योगदान है, लेकिन गैस प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले साल की तरह इस साल भी दीपावली पर बोनस नहीं मिला। कर्मचारियों का आरोप है कि पूरे संस्थान के अन्य विभागों में बोनस दिया गया, लेकिन गैस प्लांट के कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया। गैस प्लांट के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें नियमानुसार त्योहारों की छुट्टियां, आकस्मिक अवकाश और दीपावली बोनस जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कई बार पत्राचार के बावजूद निदेशक महोदय ने संज्ञान नहीं लिया।

कर्मचारियों ने बताया कि जब से सिग्मा मेडिटेक प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली (जीईएम बीआईडी नंबर. जीईएम-2021- बी 1816644 और अनुबंध संख्या 732-2022-23) के तहत प्लांट का संचालन हो रहा है, तब से नोडल अधिकारी और फर्म द्वारा शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों ने हाल ही में मुख्यमंत्री से लेकर निदेशक तक पत्र भेजकर और प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से आउटसोर्स सेवा निगम में जाने की मांग उठाई थी। उन्होंने आगामी टेंडर व्यवस्था में संशोधन कर वेतन, अवकाश व चिकित्सा सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि जो कर्मचारी आवाज उठाता है, उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है, जिससे सभी कर्मचारी डरे व सहमे हुए हैं। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विनम्र आग्रह किया है कि एसजीपीजीआई में गैस प्लांट के कर्मचारियों की समस्या का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग एवं प्रशासन को आवश्यक निर्देश दें। साथ ही निदेशक एवं प्रशासन से मांग की है कि सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से कार्यरत इन कर्मचारियों को नियमानुसार त्योहारों की छुट्टियां, आकस्मिक अवकाश तथा दीपावली बोनस सहित देय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांग किसी विशेष सुविधा की नहीं, बल्कि नियमानुसार मिलने वाले अधिकारों, श्रम के सम्मान और मानवीय संवेदनाओं की है। इसके पहले यूनिसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बोनस, अवकाश सहित सभी सुविधाएं प्रदान कर रही थी।

×
Date : 08 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
एसजीपीजीआई गैस प्लांट कर्मचारियों को इस साल भी नहीं मिला दीपावली बोनस, भेदभाव का आरोप
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *