उत्तर प्रदेश/ वाराणसी 3 घंटे में गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

3 घंटे में गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

वाराणसी। आज दिनांक 23.10.2026 को थाना मण्डुवाडीह क्षेत्र के हेडगवार कॉलोनी निवासी फाजिल अहमद द्वारा थाना पर सूचना दी गई कि उनकी पुत्री महेवीश सिद्दीकी उम्र करीब 14 वर्ष जो संजय मेमोरियल स्कूल, केराकतपुर में पढ़ती है, स्कूल से दोपहर 2:30 बजे छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंची है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मण्डुवाडीह के निर्देशन में व कस्बा चौकी इंचार्ज द्वारा तत्काल गुमशुदगी संख्या 077/2026 दर्ज कर टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता से गुमशुदा बालिका के मोबाइल नंबर 8318814580 की सीडीआर व लोकेशन ट्रेस की गई, जिसकी लोकेशन राजातालाब क्षेत्र में मिली। इस पर तत्काल उप-निरीक्षक मय हमराह कांस्टेबल बुद्धिप्रिय गौतम के साथ मौके पर रवाना होकर अथक प्रयास से मात्र 3 घंटे के अंदर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामद बालिका को नियमानुसार सकुशल उसके पिता फाजिल अहमद को सुपुर्द किया गया। अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस व विशेषकर कस्बा चौकी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
. कस्बा चौकी इंचार्ज योगेन्द्र कुमार थाना मण्डुवाडीह
कांस्टेबल बुद्धिप्रिय गौतम!

×
Date : 24 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
उत्तर प्रदेश/ वाराणसी 3 घंटे में गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार
News Image

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

3 घंटे में गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

वाराणसी। आज दिनांक 23.10.2026 को थाना मण्डुवाडीह क्षेत्र के हेडगवार कॉलोनी निवासी फाजिल अहमद द्वारा थाना पर सूचना दी गई कि उनकी पुत्री महेवीश सिद्दीकी उम्र करीब 14 वर्ष जो संजय मेमोरियल स्कूल, केराकतपुर में पढ़ती है, स्कूल से दोपहर 2:30 बजे छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंची है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मण्डुवाडीह के निर्देशन में व कस्बा चौकी इंचार्ज द्वारा तत्काल गुमशुदगी संख्या 077/2026 दर्ज कर टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता से गुमशुदा बालिका के मोबाइल नंबर 8318814580 की सीडीआर व लोकेशन ट्रेस की गई, जिसकी लोकेशन राजातालाब क्षेत्र में मिली। इस पर तत्काल उप-निरीक्षक मय हमराह कांस्टेबल बुद्धिप्रिय गौतम के साथ मौके पर रवाना होकर अथक प्रयास से मात्र 3 घंटे के अंदर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामद बालिका को नियमानुसार सकुशल उसके पिता फाजिल अहमद को सुपुर्द किया गया। अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस व विशेषकर कस्बा चौकी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
. कस्बा चौकी इंचार्ज योगेन्द्र कुमार थाना मण्डुवाडीह
कांस्टेबल बुद्धिप्रिय गौतम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *