आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए अतिक्रमण हटवाया व सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया।

उत्तर प्रदेश/वाराणसी

यूपी/हेड

राजीव आनन्द 

**कार्यालय पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन,**
**पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।**

वाराणसी 03.11.2026 को **श्री राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी** द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ संध्या समय पाण्डेयपुर चौराहा से हुकुलगंज होते हुए ताड़ीखाना तिराहा तक पैदल गश्त की गई, गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनो की चेकिंग व संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी । नो पार्किंग में खड़े वाहनो के विरुद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए मौके पर अतिक्रमण हटवाया गया तथा संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने हेतु हिदायत दी गई ।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस उपायुक्त द्वारा मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस उपायुक्त द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

×
Date : 03 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए अतिक्रमण हटवाया व सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया।
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *