राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर वाराणसी में जन-जागरूकता अभियान तेज

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

*राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर वाराणसी में जन-जागरूकता अभियान तेज*

*12 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक वादकारियों को लाभ पहुंचाने की अपील*

वाराणसी। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी द्वारा जन-जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी के सचिव श्री राजीव मुकुल पांडेय ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी श्री आलोक कुमार के निर्देशन में दीवानी न्यायालय परिसर, जनपद की समस्त तहसीलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक ऋण वसूली, श्रम, विद्युत, राजस्व, चेक अनादरण, वाणिज्यिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, डीआरटी, उपभोक्ता वाद, प्री-लिटिगेशन सहित विभिन्न प्रकार के सुलह योग्य मामलों का निस्तारण आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर किया जाएगा।

सचिव श्री राजीव मुकुल पांडेय ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित, सरल एवं किफायती निस्तारण संभव है। लोक अदालत द्वारा पारित निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होता है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लंबित वादों एवं विवादों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराकर सुलभ एवं सस्ता न्याय प्राप्त करें। साथ ही समाज में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ावा दें।

*यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी के वरिष्ठ सहायक कन्हैया लाल यादव द्वारा दी गई।*

×
Date : 07 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर वाराणसी में जन-जागरूकता अभियान तेज
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *