​पुलिस अधीक्षक भदोही *अभिनव त्यागी* के कुशल निर्देशन में जनपद के थानों (औराई व गोपीगंज) की साइबर हेल्प डेस्क टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की कुल ₹25,230/- की धनराशि को पीड़ितों के खातों में वापस कराया गया

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

उत्तर प्रदेश भदोही

​पुलिस अधीक्षक भदोही *अभिनव त्यागी* के कुशल निर्देशन में जनपद के थानों (औराई व गोपीगंज) की साइबर हेल्प डेस्क टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की कुल ₹25,230/- की धनराशि को पीड़ितों के खातों में वापस कराया गया।

स्थानांतरित धनराशि पाकर पीड़ितों द्वारा भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद किया गया है।

​जनपद में हो रहे साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा सभी साइबर हेल्प डेस्क / थानों को किसी भी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुई धोखाधड़ी या सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना औराई और थाना गोपीगंज की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है:

​1. साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई
​विवरण: आवेदक नीरज कुमार शर्मा (निवासी औराई) के साथ जॉब दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे ले लिए गए थे।

वहीं दूसरे मामले में, जोएब अहमद (निवासी घोसिया, औराई) को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर अश्लील वीडियो देखने का झांसा देकर पैसे ट्रांसफर कराए गए थे।

​कार्रवाई: आवेदकों द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने पर, थाना औराई साइबर हेल्प डेस्क ने NCRP पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नीरज कुमार शर्मा के ₹7,000/- तथा जोएब अहमद के ₹1,000/- (कुल ₹8,000/-) की धनराशि को सुरक्षित उनके खातों में वापस कराया।

​2. साइबर हेल्प डेस्क थाना गोपीगंज
​विवरण: आवेदक रंजीत यादव (निवासी माधोपुर, गोपीगंज) के साथ ऐप के माध्यम से ₹17,230/- का फ्रॉड हो गया था, जिससे पीड़ित काफी परेशान था।

​कार्रवाई: पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

थाना गोपीगंज साइबर हेल्पडेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹17,230/- की पूरी धनराशि को पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया।

​ *कुल बरामदगी विवरण:*
थाना गोपीगंज व थाना औराई द्वारा वापस कराई गई कुल ₹25,230/- (पच्चीस हजार दो सौ तीस रुपये) की धनराशि पीड़ितों ने अपनी गंवाई हुई धनराशि वापस मिलने पर साइबर हेल्प डेस्क टीमों के प्रति आभार व्यक्त किया और भदोही पुलिस की कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

*​साइबर फ्रॉड से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां:*
​साइबर फ्रॉड होते ही तत्काल 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

​किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई भी अज्ञात ऐप डाउनलोड न करें।

​वर्क फ्रॉम होम या शेयर ट्रेडिंग करने से पहले उसकी संपूर्ण प्रामाणिकता व जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

​किसी अनजान व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग किए जाने पर अच्छी तरह जांच कर लें और अपने खाते का बैलेंस चेक कर लें; किसी के बहकावे में न आएं।

अनजान व्यक्ति द्वारा गलती से ट्रांजेक्शन हो जाने पर पैसा बैंक के माध्यम से वापस करें, स्वयं से ट्रांसफर न करें।

​किसी भी अज्ञात व्यक्ति या अज्ञात मोबाइल नंबर द्वारा भेजी गई संदिग्ध लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें।

​संबंधित पुलिस टीमें:
​साइबर हेल्प डेस्क, थाना औराई:
​का0 अ0 रणविजय चौहान
​नीरज कुमार
​का0 शुभम कुशवाहा
​साइबर हेल्प डेस्क, थाना गोपीगंज:
​प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पाण्डेय
​का0 सुनील वर्मा
​म0का0 रति त्रिवेदी!

×
Date : 07 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
​पुलिस अधीक्षक भदोही *अभिनव त्यागी* के कुशल निर्देशन में जनपद के थानों (औराई व गोपीगंज) की साइबर हेल्प डेस्क टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की कुल ₹25,230/- की धनराशि को पीड़ितों के खातों में वापस कराया गया
News Image

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

उत्तर प्रदेश भदोही

​पुलिस अधीक्षक भदोही *अभिनव त्यागी* के कुशल निर्देशन में जनपद के थानों (औराई व गोपीगंज) की साइबर हेल्प डेस्क टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की कुल ₹25,230/- की धनराशि को पीड़ितों के खातों में वापस कराया गया।

स्थानांतरित धनराशि पाकर पीड़ितों द्वारा भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद किया गया है।

​जनपद में हो रहे साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा सभी साइबर हेल्प डेस्क / थानों को किसी भी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुई धोखाधड़ी या सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना औराई और थाना गोपीगंज की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है:

​1. साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई
​विवरण: आवेदक नीरज कुमार शर्मा (निवासी औराई) के साथ जॉब दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे ले लिए गए थे।

वहीं दूसरे मामले में, जोएब अहमद (निवासी घोसिया, औराई) को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर अश्लील वीडियो देखने का झांसा देकर पैसे ट्रांसफर कराए गए थे।

​कार्रवाई: आवेदकों द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने पर, थाना औराई साइबर हेल्प डेस्क ने NCRP पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नीरज कुमार शर्मा के ₹7,000/- तथा जोएब अहमद के ₹1,000/- (कुल ₹8,000/-) की धनराशि को सुरक्षित उनके खातों में वापस कराया।

​2. साइबर हेल्प डेस्क थाना गोपीगंज
​विवरण: आवेदक रंजीत यादव (निवासी माधोपुर, गोपीगंज) के साथ ऐप के माध्यम से ₹17,230/- का फ्रॉड हो गया था, जिससे पीड़ित काफी परेशान था।

​कार्रवाई: पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

थाना गोपीगंज साइबर हेल्पडेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹17,230/- की पूरी धनराशि को पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया।

​ *कुल बरामदगी विवरण:*
थाना गोपीगंज व थाना औराई द्वारा वापस कराई गई कुल ₹25,230/- (पच्चीस हजार दो सौ तीस रुपये) की धनराशि पीड़ितों ने अपनी गंवाई हुई धनराशि वापस मिलने पर साइबर हेल्प डेस्क टीमों के प्रति आभार व्यक्त किया और भदोही पुलिस की कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

*​साइबर फ्रॉड से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां:*
​साइबर फ्रॉड होते ही तत्काल 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

​किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई भी अज्ञात ऐप डाउनलोड न करें।

​वर्क फ्रॉम होम या शेयर ट्रेडिंग करने से पहले उसकी संपूर्ण प्रामाणिकता व जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

​किसी अनजान व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग किए जाने पर अच्छी तरह जांच कर लें और अपने खाते का बैलेंस चेक कर लें; किसी के बहकावे में न आएं।

अनजान व्यक्ति द्वारा गलती से ट्रांजेक्शन हो जाने पर पैसा बैंक के माध्यम से वापस करें, स्वयं से ट्रांसफर न करें।

​किसी भी अज्ञात व्यक्ति या अज्ञात मोबाइल नंबर द्वारा भेजी गई संदिग्ध लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें।

​संबंधित पुलिस टीमें:
​साइबर हेल्प डेस्क, थाना औराई:
​का0 अ0 रणविजय चौहान
​नीरज कुमार
​का0 शुभम कुशवाहा
​साइबर हेल्प डेस्क, थाना गोपीगंज:
​प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पाण्डेय
​का0 सुनील वर्मा
​म0का0 रति त्रिवेदी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *