वर्षों बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू यादव, ओसामा के बेटों को दिया आशीर्वाद

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

बिहार/ सिवान

*वर्षों बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू यादव, ओसामा के बेटों को दिया आशीर्वाद*

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शुक्रवार (6 नवंबर 2026) को सीवान कोर्ट में पेशी के बाद हिना शहाब और विधायक ओसामा के नया किला स्थित आवास पहुंचे. यहां शहाबुद्दीन के परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. खास तौर पर लालू यादव का ओसामा के दोनों बेटों को आशीर्वाद देना लोगों का ध्यान खींच रहा है।

नया किला स्थित आवास पर ओसामा खुद लालू यादव और उनके साथ आए लोगों को नाश्ता कराते नजर आए. इस दौरान उन्होंने अपने दोनों बेटों जर्रार और सलार को लालू यादव के पास लाकर बैठाया. लालू यादव ने दोनों बच्चों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया. बड़े बेटे जर्रार ने हाथ उठाकर लालू यादव को सलाम किया. जवाब में लालू ने भी हाथ उठाकर सलाम किया. कहा जा रहा है कि ओसामा को भी लालू ने बचपन में इसी तरह आशीर्वाद दिया था।

*_»» `हिना शहाब ने लालू यादव से की मुलाकात`__* कुछ देर बाद हिना शहाब भी वहां पहुंचीं. उन्होंने लालू यादव से मुलाकात की और काफी देर तक उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की. शहाबुद्दीन के निधन के बाद यह पहली बार है, जब लालू प्रसाद यादव हिना शहाब के आवास पहुंचे हैं. यानी वर्षों बाद वे पहुंचे थे. ऐसे में इस मुलाकात को राजनीतिक और पारिवारिक, दोनों नजरियों से अहम माना जा रहा है।

*_»» `लालू और शहाबुद्दीन के कैसे थे रिश्ते?`__* मोहम्मद शहाबुद्दीन और लालू प्रसाद यादव के बीच लंबे समय तक करीबी राजनीतिक संबंध रहे. लालू ने 1995 में शहाबुद्दीन को जनता दल का टिकट दिया था. शहाबुद्दीन सीवान से कई बार सांसद चुने गए. वह आरजेडी के प्रभावशाली नेताओं में शामिल रहे. लालू ने जेल में बंद शहाबुद्दीन से भी मुलाकात की थी और उन्हें अपना छोटा भाई कहा था. शहाबुद्दीन को लालू का करीबी माना जाता था।

हालांकि, 2021 में शहाबुद्दीन के निधन के बाद उनके परिवार और राजद नेतृत्व के रिश्तों में दूरी की खबरें आईं. अगस्त 2024 में लालू और तेजस्वी यादव ने हिना शहाब से मुलाकात की थी. बाद में ओसामा को राजद ने विधानसभा चुनाव में टिकट भी दिया।

×
Date : 07 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
वर्षों बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू यादव, ओसामा के बेटों को दिया आशीर्वाद
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *