बिहार की चर्चित भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र का एक सरकारी स्कूल जर्जर हालत

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

बिहार/ बेगूसराय

बिहार की चर्चित भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र का एक सरकारी स्कूल जर्जर हालत में है. किरतपुर प्राथमिक विद्यालय में 191 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन जर्जर भवन के एक ध्वस्त पिलर को बेंच-डेस्क और ईंटों के सहारे खड़ा किया गया है. छत से बारिश का पानी टपकता है. जगह-जगह प्लास्टर उखड़ चुका है. हालत ऐसी है कि पांचवीं कक्षा की छात्रा भी कहती है- ‘डर लगता है कहीं बिल्डिंग गिर न जाए.’ स्कूल में छह कमरों की जरूरत है, लेकिन सिर्फ दो कमरे हैं. एक ही कमरे में कई कक्षाएं चल रही हैं.

स्कूल भवन की हालत सिर्फ एक पिलर तक खराब नहीं है. बारिश होने पर छत से पानी टपकता है. कई जगहों पर प्लास्टर उखड़ चुका है. बीम और पिलर भी जर्जर हालत में हैं. कई हिस्सों में सरिया बाहर निकल आया है. छत और दीवारों से प्लास्टर गिरने का खतरा भी बना हुआ है. स्कूल के शिक्षक और बच्चे इसी जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं. शिक्षकों का कहना है कि भवन की खराब स्थिति की जानकारी विभाग के अधिकारियों और वरीय अधिकारियों को दी जा चुकी है. ग्रामीण भी कई बार इस समस्या को लेकर आवाज उठा चुके हैं.

×
Date : 05 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
बिहार की चर्चित भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र का एक सरकारी स्कूल जर्जर हालत
News Image

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

बिहार/ बेगूसराय

बिहार की चर्चित भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र का एक सरकारी स्कूल जर्जर हालत में है. किरतपुर प्राथमिक विद्यालय में 191 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन जर्जर भवन के एक ध्वस्त पिलर को बेंच-डेस्क और ईंटों के सहारे खड़ा किया गया है. छत से बारिश का पानी टपकता है. जगह-जगह प्लास्टर उखड़ चुका है. हालत ऐसी है कि पांचवीं कक्षा की छात्रा भी कहती है- ‘डर लगता है कहीं बिल्डिंग गिर न जाए.’ स्कूल में छह कमरों की जरूरत है, लेकिन सिर्फ दो कमरे हैं. एक ही कमरे में कई कक्षाएं चल रही हैं.

स्कूल भवन की हालत सिर्फ एक पिलर तक खराब नहीं है. बारिश होने पर छत से पानी टपकता है. कई जगहों पर प्लास्टर उखड़ चुका है. बीम और पिलर भी जर्जर हालत में हैं. कई हिस्सों में सरिया बाहर निकल आया है. छत और दीवारों से प्लास्टर गिरने का खतरा भी बना हुआ है. स्कूल के शिक्षक और बच्चे इसी जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं. शिक्षकों का कहना है कि भवन की खराब स्थिति की जानकारी विभाग के अधिकारियों और वरीय अधिकारियों को दी जा चुकी है. ग्रामीण भी कई बार इस समस्या को लेकर आवाज उठा चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *