वरिष्ठ संवाददाता
अमित सिंह बिष्ट
राजधानी/ लखनऊ
अवध कॉलेजिएट के दरोगा खेड़ा शाखा में भव्य गुरमत एवं कीर्तन समागम का आयोजन, बड़ी संख्या में संगत हुई निहाल
अवध कॉलेजिएट स्कूल, दरोगा खेड़ा कैंपस में रविवार 4 अक्टूबर 2026 को भव्य गुरमत एवं कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। समागम में विश्व प्रसिद्ध भाई हरिंदर सिंह जी निर्वैर खालसा जत्था यू.के. ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से साध संगत को गुरु साहिब की पावन शिक्षाओं से जोड़ा।
गुरुजी ने बहुत शबद जैसे सुख तेरा दित्ता लहिये, थिरकर बेसों हरजन प्यारे, और मै आया दुरो चलके जैसे कई प्रख्यात शबद सुनाये । अतिथियों का आयोजकों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। समागम में संस्थापक प्रबंधक श्री सर्वजीत सिंह एवं प्रबन्ध निदेशिका जतिंदर वालिया , ईशप्रीत सिंह एवं लाजपत नगर गुरुद्वारा के अध्यक्ष श्री चरनजीत सिंह , डॉ ब्रह्मजोत कौर एवं सिमरन कौर उपस्थित रहे।
संगत की सुविधा के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से बसों की विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया गया।
शाम 6 बजे से 8 बजे तक चले इस समागम में बड़ी संख्या में साध संगत ने श्रद्धापूर्वक गुरबाणी का श्रवण किया। पूरे परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
समागम के सफल आयोजन में अवध कॉलेजिएट के प्रबंधतत्र के साथ सभी शिक्षकों ने सेवा की एवं सभी सेवा भावी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




