साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोन

वरिष्ठ संवाददाता

अशोक सिंह नेगी

राजधानी/ लखनऊ

*2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोन*

– *एलडीए लोन मेला में 14 बैंकों ने किया प्रतिभाग, 117 आवंटियों के लोन आवेदन जमा हुये*

वर्ष 2024 में लॉटरी के माध्यम से बसन्तकुंज योजना में प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ था। सोचा कि बैंक से लोन लेकर आवास की रजिस्ट्री करा लूं। बैंक में गया, कागज पर कागज दिये, लेकिन लोन नहीं मिला। एलडीए के लोन मेला में सुबह 11 बजे आया, यूको बैंक के काउंटर पर कागज जमा किये और डेढ़ घंटे में लोन के लिए एनओसी मिल गयी। यह बताते हुए ओमप्रकाश मौर्या की खुशी का ठिकाना नहीं था।

उन्होंने एलडीए के लोन मेला की जमकर सराहना की। वह अकेले नहीं थे, गुरूवार को गोमती नगर स्थित प्राधिकरण भवन में आयोजित लोन मेले में सैकड़ों आवंटी अपनी सम्पत्ति के मालिक बनने की दिशा में आगे बढ़े। दिन भर चली कार्रवाई के दौरान 117 आवंटियों के होम लोन के आवेदन जमा हुये।

एलडीए के वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष महोदय ने आवंटियों की सुविधा के लिए लोन मेला आयोजित करने के निर्देश दिये थे। जिसके अनुपालन में गुरूवार को प्राधिकरण भवन के लॉन में लोन मेला लगाया गया। इसमें 14 राष्ट्रीयकृत एवं अधिसूचित बैंकों ने प्रतिभाग करते हुए अपने स्टॉल लगाये। लोन मेले में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गयी और यह सिलसिला दिन भर चला। इस दौरान बैंक अधिकारी व कर्मियों ने लोगों को उचित लोन परामर्श दिया।

एलडीए की तरफ से आवंटियों को लोन के लिए मौके पर ही एनओसी प्रदान की गयी। कई आवंटी अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक पासबुक आदि जरूरी दस्तावेज नहीं लाये थे, जिन्हें बैंक अधिकारियों द्वारा वांछित दस्तावेजों के साथ बाद में बुलाया गया है।

×
Date : 16 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोन
News Image

वरिष्ठ संवाददाता

अशोक सिंह नेगी

राजधानी/ लखनऊ

*2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोन*

- *एलडीए लोन मेला में 14 बैंकों ने किया प्रतिभाग, 117 आवंटियों के लोन आवेदन जमा हुये*

वर्ष 2024 में लॉटरी के माध्यम से बसन्तकुंज योजना में प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ था। सोचा कि बैंक से लोन लेकर आवास की रजिस्ट्री करा लूं। बैंक में गया, कागज पर कागज दिये, लेकिन लोन नहीं मिला। एलडीए के लोन मेला में सुबह 11 बजे आया, यूको बैंक के काउंटर पर कागज जमा किये और डेढ़ घंटे में लोन के लिए एनओसी मिल गयी। यह बताते हुए ओमप्रकाश मौर्या की खुशी का ठिकाना नहीं था।

उन्होंने एलडीए के लोन मेला की जमकर सराहना की। वह अकेले नहीं थे, गुरूवार को गोमती नगर स्थित प्राधिकरण भवन में आयोजित लोन मेले में सैकड़ों आवंटी अपनी सम्पत्ति के मालिक बनने की दिशा में आगे बढ़े। दिन भर चली कार्रवाई के दौरान 117 आवंटियों के होम लोन के आवेदन जमा हुये।

एलडीए के वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष महोदय ने आवंटियों की सुविधा के लिए लोन मेला आयोजित करने के निर्देश दिये थे। जिसके अनुपालन में गुरूवार को प्राधिकरण भवन के लॉन में लोन मेला लगाया गया। इसमें 14 राष्ट्रीयकृत एवं अधिसूचित बैंकों ने प्रतिभाग करते हुए अपने स्टॉल लगाये। लोन मेले में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गयी और यह सिलसिला दिन भर चला। इस दौरान बैंक अधिकारी व कर्मियों ने लोगों को उचित लोन परामर्श दिया।

एलडीए की तरफ से आवंटियों को लोन के लिए मौके पर ही एनओसी प्रदान की गयी। कई आवंटी अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक पासबुक आदि जरूरी दस्तावेज नहीं लाये थे, जिन्हें बैंक अधिकारियों द्वारा वांछित दस्तावेजों के साथ बाद में बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *