बहराइच मेले में जलपरी शो का टैंक फटा, 4 बच्चों समेत 15 घायल; 20 हजार लीटर पानी का तेज बहाव, कांच टूटने से कई लोग जख्मी

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

उत्तर प्रदेश/ बहराइच

बहराइच के फखरपुर क्षेत्र के खालेपुर गांव में लगे उर्स मेले में सोमवार रात जलपरी शो का पानी से भरा टैंक अचानक फट गया।

हादसे के वक्त करीब 40 लोग शो देख रहे थे। टैंक में लगभग 20 हजार लीटर पानी भरा था। पानी के तेज दबाव से कांच की दीवार टूट गई, जिससे 4 बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए।

कई लोगों के सिर और चेहरे पर कांच के टुकड़े लगे हैं। दो बच्चों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

हादसे में शो में काम करने वाली एक जलपरी भी घायल हुई है। पुलिस ने मेला कमेटी अध्यक्ष और शो संचालक समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है।

7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

×
Date : 05 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
बहराइच मेले में जलपरी शो का टैंक फटा, 4 बच्चों समेत 15 घायल; 20 हजार लीटर पानी का तेज बहाव, कांच टूटने से कई लोग जख्मी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *