विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी/ लखनऊ
यूपी में तीसरी बार BJP सरकार बनी तो लागू करेंगे UCC, अमित शाह का बड़ा ऐलान!
लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का बड़ा ऐलान किया है। शाह ने कहा कि देश के कई राज्यों में UCC लागू हो चुका है। उत्तर प्रदेश की जनता तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाती है तो यहां भी समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा, “योगी जी ने कठोर शासन देकर उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त किया है। इसके लिए मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं।”
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए शाह ने कहा, “यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है, उसे कोई नहीं हिला सकता। कमर कस लीजिए, अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखिए। हमें सरकार बनानी है।” संगठन के पुराने दिनों को याद करते हुए अमित शाह ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सि
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए शाह ने कहा, “यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है, उसे कोई नहीं हिला सकता। कमर कस लीजिए, अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखिए। हमें सरकार बनानी है।” संगठन के पुराने दिनों को याद करते हुए अमित शाह ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सिर्फ 44 विधायक थे और कार्यकर्ताओं में निराशा थी। उन्होंने तहसील स्तर तक जाकर संगठन को मजबूत करने का काम किया। शाह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन की 73 सीटों और 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की 312 सीटों की जीत का भी जिक्र किया।
अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि 2017 के चुनाव से पहले नोटबंदी हुई तो अखिलेश यादव की रातों की नींद उड़ गई थी।




