चौकी प्रभारी दिनेश सिंह की सक्रियता से 24 घंटे के अंदर तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार*

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

*चौकी प्रभारी दिनेश सिंह की सक्रियता से 24 घंटे के अंदर तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार*

*अमेरिकी डॉलर का लालच देकर करते थे ठगी, 46 हजार नकदी समेत लाखों का सामान बरामद*

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में अमेरिकी डॉलर दिखाकर धोखाधड़ी और लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के निर्देशों पर हुई कार्यवाही में पांडेयपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश सिंह के अथक प्रयास और सक्रियता अहम रही। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ऐढ़े अंडरपास के नीचे घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 4 नवंबर को खजुरी रोड पर एक महिला से 1.20 लाख रुपये लूटे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 46,005 रुपये नकद, 60 अमेरिकी डॉलर, दो मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। तीनों आरोपी दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी हैं।

×
Date : 07 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
चौकी प्रभारी दिनेश सिंह की सक्रियता से 24 घंटे के अंदर तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार*
News Image

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

*चौकी प्रभारी दिनेश सिंह की सक्रियता से 24 घंटे के अंदर तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार*

*अमेरिकी डॉलर का लालच देकर करते थे ठगी, 46 हजार नकदी समेत लाखों का सामान बरामद*

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में अमेरिकी डॉलर दिखाकर धोखाधड़ी और लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के निर्देशों पर हुई कार्यवाही में पांडेयपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश सिंह के अथक प्रयास और सक्रियता अहम रही। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ऐढ़े अंडरपास के नीचे घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 4 नवंबर को खजुरी रोड पर एक महिला से 1.20 लाख रुपये लूटे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 46,005 रुपये नकद, 60 अमेरिकी डॉलर, दो मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। तीनों आरोपी दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *