काशी में गंगा तटों पर उमड़ा महाकुंभ जैसा जनसैलाब, वायुसेना के शौर्य और पराक्रम के साक्षी बने लाखों लोग।

उत्तर प्रदेश/वाराणसी

यूपी/हेड 

राजीव आनन्द 

‘विंग्स ओवर गंगा’ के अंतिम दिन वाराणसी में उमड़े लोग, घाटों से लेकर मकानों की छतों तक दिखी दर्शकों की भीड़।

तेज धूप और गर्मी भी नहीं डिगा सकी लोगों का उत्साह, गमछा-टोपी और छाता लेकर घंटों डटे रहे लोग।

प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत गणमान्य लोगों की मौजूदगी में आसमान में दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य।

योगी सरकार ने सुरक्षा, यातायात और जन सुविधाओं के लिए किए थे व्यापक इंतजाम।

वाराणसी, 25 अक्टूबर । काशी में रविवार को गंगा के दोनों तटों पर उमड़ी भीड़ का नजारा प्रयागराज के महाकुंभ की याद दिला रहा था। नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के अंतिम दिन लोगों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि घाटों से लेकर आसपास के मकानों की छतों तक दर्शकों की कतारें नजर आईं, हर कोई आसमान में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की रफ्तार, रोमांचक करतब और अद्भुत उड़ान का साक्षी बनने के लिए उत्सुक दिखा। गंगा के दोनों किनारों पर दूर-दूर तक तिरंगा थामे लोगों की मौजूदगी ने पूरे क्षेत्र को उत्सव के माहौल में रंग दिया।

भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर तीन दिनों तक आयोजित एयर शो को लेकर काशी में खास उत्साह देखने को मिला। रविवार को अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारी, मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे, सभी ने गंगा के लहरों के ऊपर गगन में भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन देखा।

महाकुंभ जैसा नजारा, गंगा के दोनों तट दर्शकों से पटे।

रविवार को गंगा के दोनों तटों पर उमड़ी भीड़ किसी विशाल जन समागम से कम नहीं थी, नमो घाट के साथ आसपास के घाटों, सड़कों और मकानों की छतों पर लोग एयर शो देखने के लिए जमा रहे, जहां तक नजर जाती, वहां तक लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी, परिवार के साथ पहुंचे लोगों में विमानों के करतब देखने का खास उत्साह था, आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनते ही दर्शकों की निगाहें आसमान की ओर टिक जातीं और रोमांचक करतबों पर लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हाथ में लिए हुए थे।

धूप और गर्मी पर भारी पड़ा वायुसेना का रोमांच।

तेज धूप और गर्मी भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। कोई गमछे से सिर ढककर तो कोई टोपी और छाते के सहारे एयर शो देखने के लिए घाटों पर डटा रहा। लोगों का मकसद एक ही था,गंगा के ऊपर आसमान में भारतीय वायुसेना के अद्भुत प्रदर्शन को अपनी आंखों से देखना। नमो घाट के अलावा सभी घाटों और घरों की छतों से भी लोगों ने विमानों की तेज रफ्तार और हैरतअंगेज कलाबाजियों का आनंद लिया, पूरे क्षेत्र में उत्साह, रोमांच और देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया।

सुरक्षा और सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम।

इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने सुरक्षा, यातायात और जन सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए थे। ट्रैफिक डायवर्जन, चिकित्सा सेवाएं, ग्रीन कॉरिडोर, पेयजल, मोबाइल शौचालय और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए घाटों को अलग-अलग जोन और सेक्टरों में बांटा गया था, प्रत्येक जोन के लिए प्रवेश मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए थे, सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र को जोन, सेक्टर और सब-सेक्टर में विभाजित करने के साथ अस्थायी थाने भी बनाए गए थे।

अलग-अलग ट्रैफिक प्लान से संभाला गया शहर का यातायात।एयर शो के दौरान संभावित भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए अलग-अलग ट्रैफिक प्लान तैयार किए गए थे, यातायात व्यवस्था को आंतरिक और बाहरी, दो हिस्सों में बांटकर अलग-अलग डायवर्जन, बैरियर और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि दर्शकों की आवाजाही के साथ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे, महाकुंभ जैसे जनसमूह के बीच एयर शो को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया था।

×
Date : 25 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
काशी में गंगा तटों पर उमड़ा महाकुंभ जैसा जनसैलाब, वायुसेना के शौर्य और पराक्रम के साक्षी बने लाखों लोग।
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *