विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी/ लखनऊ
*कैसरबाग में अधिवक्ताओं के चेंबर पर चला नगर निगम का बुलडोजर…*
लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान अधिवक्ताओं के चेंबर पर बुलडोजर चलाया गया। नगर निगम की ओर से चेंबर को अवैध अतिक्रमण बताया गया है।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
मौके पर नगर निगम के करीब 10 बुलडोजर कार्रवाई में लगाए गए। अधिवक्ताओं का कहना है कि यहां शराब की दुकान भी मौजूद है और उसके पीछे उनके चेंबर हैं। उनका सवाल है कि पहले यह स्पष्ट किया जाए कि शराब की दुकान वैध है या चेंबर।
अधिवक्ताओं ने कहा कि सामने मंदिर भी मौजूद है और त्योहार सिर पर हैं। ऐसे में करीब 800 अधिवक्ता कहां जाएंगे? उनका कहना है कि पहले चेंबरों को व्यवस्थित करने या वैकल्पिक व्यवस्था देने के बाद ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जानी चाहिए थी।
कार्रवाई को लेकर मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की कार्रवाई जारी रही।




