वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण।

उत्तर प्रदेश/वाराणसी 

यूपी/हेड 

राजीव आनन्द 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्लांट में कार्यरत महिलाओं से किया संवाद।

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद।

नए प्लांट में 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार।

वाराणसी, 25 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने काशीवासियों को सौगात दी, पीएम ने गुजरात की कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल्स) के मिर्जामुराद के खोचवां में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से करीब 7 एकड़ में बने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शुभारंभ किया तथा यहां पर कार्य का प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से सीधा संवाद किया। इस प्लांट में स्थानीय ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा, भर्ती में स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है, और 300 से ज्यादा महिलाओं की भर्ती की जा चुकी है, जिन्हें यूनिट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इस यूनिट में कुल 1000 महिलाओं को रोजगार देना प्रस्तावित है, यह पहल उत्तर प्रदेश में कपड़ा एवं परिधान निर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करेगी।

प्रधानमंत्री ने प्लांट के शुभारंभ के पश्चात मिल के पदाधिकारियों से वहां तैयार किए जा रहे कपड़ों, खादी के कपड़ों एवं उनके मटीरियल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने “अपना हुनर-अपनी पहचान” के दृष्टिगत प्लांट में कार्यरत महिलाओं से संवाद किया। पीएम ने इन महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों, उनकी चुनौतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली, उन्होंने अरविन्द मिल्स द्वारा तैयार कपड़ों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अरविंद मिल्स के अधिकारी-कर्मचारी व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है, प्लांट शुरू होने के बाद फेस-2 का निर्माण होगा, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। काशी के इस नए प्लांट में स्पोर्टस वियर, अंडर गारमेंट आदि बनाए जाएंगे। यहां जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। अरविंद मिल्स सिर्फ कपड़ा बनाने वाली कंपनी नहीं है, यह धागे और कपड़े से लेकर तैयार परिधानों तथा औद्योगिक इस्तेमाल वाले विशेष वस्त्रों तक का कारोबार करती है। इसकी शुरुआत 1931 में हुई थी और इसका मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में है, यह डेनिम के साथ सूती व लिनेन के कपड़े, सूटिंग-शर्टिंग फैब्रिक, स्पोर्ट्सवियर बनाने के साथ घरेलू और विदेशी परिधान ब्रांडों को भी कपड़ा उपलब्ध कराती है।
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत।
इससे पहले मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचने पर हेलीपैड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

×
Date : 25 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण।
News Image

उत्तर प्रदेश/वाराणसी 

यूपी/हेड 

राजीव आनन्द 

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्लांट में कार्यरत महिलाओं से किया संवाद।

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद।

नए प्लांट में 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार।

वाराणसी, 25 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने काशीवासियों को सौगात दी, पीएम ने गुजरात की कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल्स) के मिर्जामुराद के खोचवां में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से करीब 7 एकड़ में बने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शुभारंभ किया तथा यहां पर कार्य का प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से सीधा संवाद किया। इस प्लांट में स्थानीय ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा, भर्ती में स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है, और 300 से ज्यादा महिलाओं की भर्ती की जा चुकी है, जिन्हें यूनिट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इस यूनिट में कुल 1000 महिलाओं को रोजगार देना प्रस्तावित है, यह पहल उत्तर प्रदेश में कपड़ा एवं परिधान निर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करेगी।

प्रधानमंत्री ने प्लांट के शुभारंभ के पश्चात मिल के पदाधिकारियों से वहां तैयार किए जा रहे कपड़ों, खादी के कपड़ों एवं उनके मटीरियल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने "अपना हुनर-अपनी पहचान" के दृष्टिगत प्लांट में कार्यरत महिलाओं से संवाद किया। पीएम ने इन महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों, उनकी चुनौतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली, उन्होंने अरविन्द मिल्स द्वारा तैयार कपड़ों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अरविंद मिल्स के अधिकारी-कर्मचारी व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है, प्लांट शुरू होने के बाद फेस-2 का निर्माण होगा, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। काशी के इस नए प्लांट में स्पोर्टस वियर, अंडर गारमेंट आदि बनाए जाएंगे। यहां जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। अरविंद मिल्स सिर्फ कपड़ा बनाने वाली कंपनी नहीं है, यह धागे और कपड़े से लेकर तैयार परिधानों तथा औद्योगिक इस्तेमाल वाले विशेष वस्त्रों तक का कारोबार करती है। इसकी शुरुआत 1931 में हुई थी और इसका मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में है, यह डेनिम के साथ सूती व लिनेन के कपड़े, सूटिंग-शर्टिंग फैब्रिक, स्पोर्ट्सवियर बनाने के साथ घरेलू और विदेशी परिधान ब्रांडों को भी कपड़ा उपलब्ध कराती है।
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत।
इससे पहले मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचने पर हेलीपैड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *