जुग्गौर के दयाराम पुरवा मोड़ पर हादसा, गहरे खड्ड में गिरी गिट्टी लदी ट्रक,चालक सुरक्षित।

उत्तर प्रदेश/लखनऊ 

यूपी/हेड 

राजीव आनन्द 

जुग्गौर दयाराम पुरवा मोड़ पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रविवार प्रातः लगभग आठ बजे कबरई से गिट्टी लादकर बलरामपुर जा रही एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित बच गया और किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर सर्विस रोड काफी संकरी है और मोड़ भी बेहद तंग है, इसके बावजूद भारी वाहनों का लगातार आवागमन होता रहता है, आमने-सामने से भारी वाहन आने पर चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसी कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, लोगों का कहना है, कि यदि समय रहते सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि संकरी सर्विस रोड और खतरनाक मोड़ की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

×
Date : 25 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
जुग्गौर के दयाराम पुरवा मोड़ पर हादसा, गहरे खड्ड में गिरी गिट्टी लदी ट्रक,चालक सुरक्षित।
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *