वरिष्ठ क्राइम संवाददाता
दिलीप सिंह रावत
उत्तर प्रदेश/ सुल्तानपुर
विधायक की पास लगी थार से चलते थे आरोपी पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगी!
खनन और राजस्व टीम पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है।अखंडनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और वांछित आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में संदीप सिंह और प्रशांत सिंह गोली लगने से घायल हो गए।दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए भेजा गया है। दोनों आरोपी कोतवाली नगर क्षेत्र में राजस्व टीम पर हमले के मामले में वांछित थे
इनके कब्जे से दो देशी तमंचे,जिंदा व खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की काली थार बरामद की गई है।अमिलिया कला निवासी संदीप सिंह के खिलाफ हत्या,गैंगस्टर एक्ट,धमकी और खान एवं खनिज अधिनियम समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।दोनों आरोपी कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा में वांछित बताए गए हैं
राजस्व टीम पर हमले के बाद पुलिस की लगातार कार्रवाई से मामले में नया मोड़ आया है।




