संजय सर’ सहित अन्य बिन्दुओं पर जाँच की मांग

वरिष्ठ संवाददाता

अशोक सिंह नेगी

राजधानी/ लखनऊ

*‘संजय सर’ सहित अन्य बिन्दुओं पर जाँच की मांग*
__________________________

*लखनऊ*। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने लखनऊ में शिवा शर्मा की संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में वायरल बताए जा रहे ऑडियो में उल्लिखित ‘संजय सर’ की पहचान तथा उनकी संभावित भूमिका की निष्पक्ष जाँच की माँग की है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से संबंधित विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों से कथित संपर्कों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। शिवा शर्मा के परिजनों ने भी इस संबंध में कुछ आरोप लगाए हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि प्रमाणित तथ्यों के आधार पर ऑडियो में उल्लिखित ‘संजय सर’ की पहचान की जाए तथा इस प्रकरण से संभावित रूप से जुड़े बताए जा रहे अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के संपर्कों और उनकी संभावित भूमिका की निष्पक्ष जाँच की जाए।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि श्रद्धा दुबे के मीडिया साक्षात्कारों, उनके कथित रूप से फरार होने तथा विवेचना से जुड़े घटनाक्रमों के संबंध में अब तक सामने आए प्रश्नों का निष्पक्ष परीक्षण आवश्यक है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं किसी व्यक्ति द्वारा अनुचित प्रभाव का इस्तेमाल अथवा विवेचना में हस्तक्षेप तो नहीं किया गया।

×
Date : 19 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
संजय सर’ सहित अन्य बिन्दुओं पर जाँच की मांग
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *