वरिष्ठ संवाददाता
दिलीप सिंह रावत
राजधानी/ लखनऊ
*राजधानी में भारतीय संस्कृति युक्त गरबा 2.0 का आयोजन*
_________________________
*लखनऊ।* डांडिया गरबा की ऐसे तो देश भर में धूम है..
प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी उससे अछूती नहीं बची।
लखनऊ के हजरतगंज स्थित मोती महल लान में जो गरबा 2 वुमेन लाइफ मैटर्स समिति द्वारा आयोजित किया गया अद्भुत और अनोखा रहा।
भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत संस्कार और भारतीय परिधानों से सुसज्जित भारतीय युद्ध कला, भारतीय संगीत, भारतीय गायन और भारतीय नृत्य परंपरा का अद्भुत मेल देखने को मिला।
हजारों युवाओं ने इस गरबा 2 में सपरिवार आनंद लिया सर्वाधिक महत्वपूर्ण विषय ये रहा कि पूरे पंडाल में भारतीयता का ऐसा अद्भुत मेला लग रहा था मानो संपूर्ण भारत के युवा एकत्रित हो गए। इस अवसर पर अनेक विभूतियों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर जी विभाग प्रचारक अनिल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह, सुधा सिंह सहित अनेक गणमान्य हस्तियां मुरलीधर आहूजा, नानक चंद लखमानी, प्रशांत भाटिया, रेशू भाटिया, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया समिति की सदस्य बिंदोमती गुप्ता, वंदना बंसल, दीपा बंसल, समिति सचिव दुर्गेश मिश्रा, उदयभान सिंह, प्रवीण कुमार निर्देश दीक्षित सहित उद्योग व्यापार मंडल के राजीव बंसल अनुपम अग्रवाल अनुज गौतम संजय निधि अग्रवाल और भी बहुत से साथी उपस्थित रहे। पूरा पंडाल भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान होता रहा।




