अपना दल कमेरावादी के सहयोग से बनेगी सूबे की अगली सरकार- डॉ पल्लवी पटेल

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ प्रयागराज

*अपना दल कमेरावादी के सहयोग से बनेगी सूबे की अगली सरकार- डॉ पल्लवी पटेल*
___________________________,___

👉*स्थापना दिवस समारोह पर जनसभा में भीड़ जुटाकर दिखाई ताकत*

*लखनऊ/प्रयागराज।* अपना दल कमेरावादी के तत्वावधान में बुधवार को अपोली बाग स्थित पटेल संस्थान के मैदान में पार्टी स्थापना दिवस पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वाहन 11:00 से बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं में अपनी ताकत का एहसास कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्थानीय जिलाध्यक्ष रमेश पटेल एडवोकेट, प्रेमचंद्र पटेल और अभय राज ने शाल और बुके देकर स्वागत किया। महिला जिलाध्यक्ष कु. अंतिमा, दुर्गेश देवी और रेशमा बिंद ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस दौरान हुई जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि वंचितों की भागीदारी के साथ सत्ता परिवर्तन करना है। कमेरा समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार बदलकर व्यवस्था परिवर्तन के संघर्ष को आगे बढ़ाना है। जिससे सभी को बिना किसी भेदभाव के समान अवसर प्रदान किया जाए और वंचित कमेरा समाज को हिस्सेदारी मिल सके।

शीर्ष नेता व सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने कहा कि अपना दल कमेरावादी ने पूरे उत्तर प्रदेश में मुद्दा आधारित आंदोलन व संघर्ष करते हुए जनता के जायज सवालों को पटल पर लाया है, शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार के सवाल पर व्यापक जन अभियान चलाया गया है। पार्टी के प्रति सूबे की जनता की आकांक्षाएं बढ़ी है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में मजबूत संगठन का निर्माण करते हुए सत्ता के खिलाफ लड़ाई जारी है, अब समय आ गया है कि मजबूत विपक्षी एकता बनाते हुए वर्तमान डबल इंजन की भाजपा सरकार को हटाया जाये, इसमें अपना दल कमेरावादी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के बाद अपना दल कमेरावादी के सहयोग से अगली सरकार का गठन होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी एल पटेल और संचालन प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव ने किया।
जिसने प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हफीज मोबिन, प्रोफेसर गंगाराम यादव, आनंद हीराराम, उदल राजभर, साधना साहू, अजय पटेल, दिलीप पटेल एडवोकेट, रामशिला पटेल, राजेश प्रधान, मो अबरार, राय अखिलेश सिंह, कुंवर अभिजय पटेल, महेंद्र प्रताप मौर्य, मयंक पटेल, कुलदीप पटेल आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

×
Date : 05 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
अपना दल कमेरावादी के सहयोग से बनेगी सूबे की अगली सरकार- डॉ पल्लवी पटेल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *