दिव्या मित्तल के मिर्जापुर से चुनाव लड़ने का स्वागत, चुनावी अभियान को समर्थन

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ लखनऊ/ मिर्जापुर

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा राजनीतिक दल ‘जननीति भारत’ के गठन तथा मिर्जापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने के निर्णय का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि दिव्या मित्तल का मिर्जापुर से चुनाव लड़ने का निर्णय क्षेत्र की राजनीति में एक सकारात्मक और सार्थक पहल सिद्ध हो सकता है। आजाद अधिकार सेना उनके इस राजनीतिक प्रयास का स्वागत करती है तथा मिर्जापुर में उनके चुनावी अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करती है।

उन्होंने कहा कि देश में ऐसी राजनीति की आवश्यकता है जो जनहित, पारदर्शिता, जवाबदेही और संवैधानिक मूल्यों को प्राथमिकता दे। उन्हें आशा है कि इन साझा उद्देश्यों के आधार पर आजाद अधिकार सेना और जननीति भारत के बीच भविष्य में एक सार्थक एवं फलदायी राजनीतिक साझेदारी विकसित होगी।

अमिताभ ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि जनहित और जवाबदेह शासन के प्रति साझा प्रतिबद्धता दोनों संगठनों के बीच रचनात्मक सहयोग का आधार बनेगी।

डॉ नूतन ठाकुर
प्रवक्ता
आजाद अधिकार सेना

×
Date : 17 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
दिव्या मित्तल के मिर्जापुर से चुनाव लड़ने का स्वागत, चुनावी अभियान को समर्थन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *