वरिष्ठ संवाददाता
अशोक सिंह नेगी
राजधानी/ लखनऊ
*लखनऊ विकास प्राधिकरण कर्मचारी अधिवेशन में पहुंची अर्पणा यादव*
__________________________
👉*कर्मचारियों के संघर्ष में साथ देने का अर्पणा यादव नें दिया आश्वासन*
*लखनऊ।* लखनऊ विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन लखनऊ विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) का अधिवेशन सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यकम इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो सभागार में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भअतिविशिष्ट अतिथि अपर्णा यादव, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग उ०प्र० एवं प्रशासन की ओर से मुख्य अभियन्ता मानवेन्द्र कुमार सिंह एवं विशेष कार्याधिकारी रोहित सिंह के द्वारा एवं कर्मचारी प्रतिनिधि हरिशरण मिश्र अध्यक्ष उ०प्र० राज्य कर्मचारी एसोसिएशन एवं शिवकण्ठ मान पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष, उ०प्र० विकास प्राधिकरण कर्मचारी महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ के विशिष्ट अतिथिगण की संयुक्त उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन की कार्यवाही से किया गया। कार्यक्रम की अतिविशिष्ट अतिथि अपर्णा यादव के द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं यहां के कार्मिक हमारे परिवार की तरह हैं।
इनके प्रत्येक सुख-दुख में मैं हर तरह से प्रतिभागी हूँ। कर्मचाारी हितों के लिए कर्मचारियों के संघर्ष में साथ रहने का आश्वासन दिया तथा भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रवादी संगठन तथा पूरे देश में प्रथम स्थान का ट्रेड यूनियन होते हुए कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव संर्घष रहता है जिससे वर्तमान समय में भी इसकी ग्राहयता आवश्यक है।
अधिवेशन में बाराबंकी भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा वाराणसी के जिला अध्यक्ष शशिकान्त पाण्डेय उ०प्र० राज्य कर्मचारी एसोसिएशन तथा अरूण कुमार पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उ०प्र० राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के साथ-साथ लखनऊ विकास प्राधिकरण के सैंकड़ों कर्मचारियों ने अधिवेशन में अपनी सहभागिता की।
अधिवेशन के द्वितीय सत्र में लखनऊ विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन (सम्बद्ध-भारतीय मजदूर संघ) का भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति के अनुसार चुनाव अधिकारी हरिशरण मिश्र के द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन एवं पदाधिकारियों के चयन की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी के गठन के उपरान्त अतिविशिष्ट अतिथि अपर्णा यादव उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग के द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।




