गठबंधन में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी आजाद अधिकार सेना

वरिष्ठ संवाददाता

अशोक सिंह नेगी

राजधानी/ लखनऊ

*गठबंधन में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी आजाद अधिकार सेना*
__________________________

*लखनऊ।* आजाद अधिकार सेना पंजाब स्थिति देश प्रेमी पार्टी के साथ मिलकर आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी। यह निर्णय आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर तथा देश प्रेमी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष हीरक जोशी के बीच हुई बातचीत के क्रम में आपसी सहमति के आधार पर लिया गया है।

यह गठबंधन पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। आपसी सहमति से हीरक जोशी को चुनाव हेतु गठबंधन का संयोजक बनाया गया है तथा पंजाब विधानसभा का पूरा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

गठबंधन के मूल सिद्धांत अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार का कड़ा विरोध, आम नागरिक के अधिकारों की रक्षा, कानून के समक्ष समानता तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन की स्थापना होंगे।

गठबंधन का उद्देश्य आम जनता की आवाज़ को मजबूत करना, नागरिकों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना तथा राजनीति में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। गठबंधन ऐसी राजनीतिक व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है जिसमें सत्ता और स्वार्थ के बजाय आम नागरिक के हित, न्याय और सुशासन को केंद्र में रखा जाए।

दोनों दलों का विश्वास है कि पंजाब की जनता के सामने न्याय, भ्रष्टाचार-मुक्त शासन और आम नागरिकों के अधिकारों पर आधारित एक सशक्त राजनीतिक विकल्प प्रस्तुत करना समय की आवश्यकता है।

×
Date : 18 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
गठबंधन में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी आजाद अधिकार सेना
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *